
जयपुर। राजस्थान कैडर आईएएस अधिकारी टीना डाबी और अतहर आमिर उल शफी खान कश्मीर की वादियों में शादी के बंधन में बंध गए। इससे पहले दाेनाें ने 20 मार्च काे ही काेर्ट मैरिज कर ली थी। यह जानकारी ट्विटर पर खुद टीना ने शेयर की है।
दोनों ने 2015 मे यूपीएससी परीक्षा में पहला वा दूसरा स्थान हासिल किया था। कश्मीर के अनंतनाग के रहनेवाले अतहर और दिल्ली की टीना की ट्रेनिंग के दौरान मुलाकात हुई थी, जिसके बाद से वे रिलेशनशिप में थे। ये शादी दोनों परिवारों की रजामंदी से हुई।
नाेएश के गांव आने से जश्न का माहाैल
शादी के बाद टीना काे आमिर अपने गांव देवेपाेरा मट्टन ले गए। अतहर का पैतृक गांव यही है। यहां दाेनाें के पहुंचने की खबर फैलते ही पूरे इलाके में जश्न का माहाैल बन गया। युवा अपनी नाेएश (भाभी ) की एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे। पूरे जिले में पहली बार एेसा हुआ है कि काेर्इ IAS जोड़ा शादी रचाने के बाद आया हाे।
दिल्ली की रहने वाली 24 साल की टीना डाबी राजस्थान कैडर की ऑफिसर हैं और इनकी पोस्टिंग फिलहाल अजमेर में है। उधर, आमिर कश्मीर के रहने वाले हैं। टीना डाबी ने मात्र 22 साल की उम्र में आईएएस टॉपर बनकर सबको चौंका दिया था।
शादी के बाद दोनों दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग के देवेपोरा मट्टन गांव गए, जो अतहर का पैतृक गांव बताया जा रहा है। अतहर आमिर साल 2015 में हुई आईएएस परिक्षा के सेकेंड टॉपर थे।
दोनों के इस रिश्ते को हिंदू महासभा वालों ने 'लव जिहाद' का नाम दिया था। 2015 यूपीएससी परीक्षा टॉप करने वाली पहली दलित लड़की टीना डाबी और अतहर आमिर-उल-शफी खान की मुलाकात मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एकेडमी फाॅर एडमिनेस्ट्रेशन में हुई थी।
नहीं छिपाई नजदीकियां
दोनों टॉपर्स एक दूसरे से पिछले तीन साल से मुलाकात कर रहे थे। आमिर के साथ अपनी नजदीकियों को टीना ने कभी भी लोगों से नहीं छुपाया। अपने रिश्ते की जानकारी खुद टीना डाबी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर दी। उन्होंने बताया कि वो अतहर के साथ रिलेशनशिप में है। जिसके बाद उनके सोशल मीडिया पर बधाई संदेशों की कतार लग गई।
खास दोस्त व परिजन शामिल
टीना व आमिर ने खूबसूरत पर्यटन स्थल पहलगाम में शादी रचाई। इस शादी में खास दोस्त और परिवार वाले ही शामिल रहे। टीना ने बताया कि पहली बार मैं और आमिर मसूरी के लाल बहादुर शात्री नेशनल अकादमी में मिले। हम दोनों की मुलाकात सुबह हुई और शाम तक आमिर मेरे घर के दरवाजे पर थे, यानी ये पहली नजर का प्यार है।
टीना डाबी ने राजस्थान के प्रशासनिक आैर पुलिस अधिकारियों को दिल्ली में 14 अप्रेल को आयोजित शादी समारोह का ही कार्ड भेजा है। फिलहाल वह एक महीने की छुट्टी पर बताई जा रही हैं। कार्ड के अनुसार टीना-अतहर की शादी का रिसेप्शन 14 अप्रेल को दिल्ली के अशोक रोड स्थित बंगला नम्बर 5 में रखा गया है।
Updated on:
10 Apr 2018 12:34 pm
Published on:
10 Apr 2018 10:11 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
