8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पिस्टल या बम चाहिए, सोशल मीडिया पर सब कैश ऑन डिलीवरी

किसी को रिवाॅल्वर, देशी कट्टा या पिस्टल लेनी हो तो संपर्क करें यह मैसेज सुनकर भले ही विश्वास नहीं हो, लेेकिन यह हकीकत सोशल मीडिया की है। हथियार तस्कर ऐसे विज्ञापन सोशल मीडिया पर खुलेआम पोस्ट कर रहे हैं। फेसबुक पर हथियार तस्कर वाट्सऐप नंबर उपलब्ध करा रहे हैं।

2 min read
Google source verification
.pistol.jpg

किसी को रिवाॅल्वर, देशी कट्टा या पिस्टल लेनी हो तो संपर्क करें यह मैसेज सुनकर भले ही विश्वास नहीं हो, लेेकिन यह हकीकत सोशल मीडिया की है। हथियार तस्कर ऐसे विज्ञापन सोशल मीडिया पर खुलेआम पोस्ट कर रहे हैं। फेसबुक पर हथियार तस्कर वाट्सऐप नंबर उपलब्ध करा रहे हैं।

इन नम्बरों पर सम्पर्क करने पर तस्कर राजस्थान समेत अन्य प्रदेशों में हथियार पहुंचाने को तैयार हैं। मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा समेत अन्य प्रदेशों के तस्कर घर बैठे हथियारों की डिलीवरी दे रहे हैं। इसके लिए 20 प्रतिशत भुगतान अग्रिम और शेष भुगतान हथियार डिलीवर होने पर देने को कहा जा रहा है।

आलम यह है कि सोशल मीडिया पर हथियार तस्कर ग्रुप व पेज बनाकर लगातार हथियार पोस्ट कर रहे हैं। जहां कमेंट में ही हथियार का मोलभाव तक हो रहा है। हथियार की क्वालिटी के बारे में भी पूछा जा रहा है। यह पोस्ट ज्यादातर उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश के इलाकों से की जा रही है। कई मामलों में लड़कियों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर भी हथियार बेचे जा रहे हैं।

पुलिस अभी किसी भी बड़े हथियार सप्लायर को दबोच नहीं पाई है। इन नंबरों की हकीकत जानने के लिए पत्रिका संवाददाता ने वाट्सऐप पर मैसेज करके संपर्क किया। हथियार के विज्ञापन डालने वाले ने काफी देर चैटिंग की और हथियारों के फोटोज व कीमत शेयर की। इसके बाद आरोपी ने वाट्सऐप कॉल किया और उसने खुद को उज्जैन का रहने वाला बताया।

तस्कर ने कुछ यूं दिए जवाब...

संवाददाता- हथियार उपलब्ध है क्या
तस्कर- कौन सा चाहिए मिल जाएगा
सवाल- पिस्टल चाहिए 7.65 एमएम
तस्कर – हथियार की फोटो भेजी है बताओ कौन सा चाहिए
संवाददाता- एक पिस्टल की फोटो का चयन करता है। रेट क्या है
तस्कर- यह 18500 रुपए का है। इसमें पिस्टल, 24 बुलेट और दो लोडेड मैगजीन साथ में मिलेगा
संवाददाता- डिलीवरी कहां होगी
तस्कर- आपकी लोकेशन पर। मेरा आदमी आएगा डिलीवर करने।
संवाददाता- पेमेंट कैसे करना है
तस्कर – डिलीवरी करने पर कैश दे दीजिएगा। 20 प्रतिशत एडवांस दे दीजिएगा।
संवाददाता- पूरा पेमेंट डिलीवरी के बाद दूंगा। दो पिस्टल चाहिए।
तस्कर- अपनी लोकेशन भेजो
संवाददाता- मेरा आदमी आपसे संपर्क करेगा।