जयपुर

हर मतदाता की नब्ज टटोलनी है तो रोज 11650 मतदाताओं और 3400 मकानों तक लगानी होगी हाजिरी

क्या आपके घर आ पाएंगे नेताजी, शहर के दस विधानसभा क्षेत्रों में हैं 28.98 लाख मतदाता मतदान की उलटी गिनती शुरू, 24 दिन शेष रहते भी भाजपा और कांग्रेस तय नहीं कर सके 8 प्रत्याशी

2 min read
Nov 02, 2023
राजस्थान पत्रिका की ओर से सांगानेर विधानसभा की आयोजित जनऐजेंडा बैठक में शामिल लोग

नवंबर माह शुरू होते ही राजस्थान विधानसभा चुनाव मतदातन की उलटी गिनती शुरू हो गई है। 25 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए 24 दिन शेष हैं, लेकिन जयपुर शहर के दस विधानसभा इलाकों में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल बुधवार तक 20 में से 8 प्रत्या शियों की घोषणा नहीं कर पाए। अब टिकट मिलने के बाद प्रत्या शियों को प्रचार के लिए घर-घर संपर्क बनाना भी बड़ी चुनौती बनने वाला है। भाजपा गुरुवार तक भी सिविल लाइंस, आदर्श नगर, किशनपोल और हवामहल के प्रत्याशी तय नहीं कर सकी। वहीं, कांग्रेस विद्याधर नगर, झोटवाड़ा, हवामहल और आमेर के प्रत्याशी तय नहीं कर सकी।

शहर के दस विधानसभा क्षेत्रों में कुल 28.98 लाख मतदाता हैं। प्रति विधानसभा इनका औसत करीब 2.80 लाख है। यानि एक प्रत्याशी गुरुवार 2 नवंबर से भी प्रचार करना शुरू करे तो उसे रोजाना 11650 से अ धिक मतदाताओं से संपर्क साधना होगा। हालां कि इसमें वो उम्मीदवार फायदे में रहेंगे, जिन्हें पहली, दूसरी और तीसरी सूचियों में टिकट मिल चुके हैं। इनके लिए भागदौड़ का औसत कम होता जाएगा।

हर मकान पर दस्तक देना भी चुनौती

राजधानी जयपुर में 50 लाख आबादी पर करीब 8.15 लाख मकान हैं। दस विधानसभा के हिसाब से प्रति क्षेत्र औसत करीब 81500 मकानों का है। ऐसे में आगामी 24 दिन में हर प्रत्याशी को रोजाना करीब 3400 मकानों तक पहुंचना होगा।

झोटवाड़ा, विद्याधर नगर, आमेर : कांग्रेस प्रत्या शियों को लगानी होगी अ धिक दौड़

झोटवाड़ा, बगरू और विद्याधर नगर में सर्वा धिक मतदाता है। इनमें मतदाताओं की संख्या के लिहाज से झोटवाड़ा प्रदेश का सबसे बड़ा विधानसभा इलाका है। यहां 4.20 लाख मतदाता हैं। झोटवाड़ा और विद्याधर नगर के नाम भाजपा पहली सूची में ही जारी कर चुकी है। कांग्रेस के प्रत्या शियों के नाम अभी यहां सामने नहीं आए हैं। इसी तरह विद्याधर नगर में 3.37 लाख मतदाता हैं। इन दोनों इलाकों में कांग्रेस प्रत्या शी को कम दिनों में अ धिक दौड़ लगानी पड़ेगी। आमेर में 2.87 लाख मतदाता हैं। यहां कांग्रेस प्रत्याशी घो षित करने में पिछड़ गई।

आदर्श नगर, किशनपोल, सिविल लाइंस : भाजपा प्रत्या शियों को मिलेंगे कम दिन

इन तीनों विधानसभा में प्रत्याशी चयने के मामले में कांग्रेस आगे रही। यहां कांग्रेस के प्रत्याशी घो षित किए जा चुके हैं। लेकिन भाजपा के नाम सामने नहीं आए। ऐसे में यहां भाजपा प्रत्या शियों को प्रचार के लिए कम दिन मिलेंगे। आदर्श नगर में 2.63, किशनपोल में 1.91 और सिविल लाइंस में 2.41 लाख मतदाता हैं। मतदाताओं की संख्या के लिहाज से किशनपोल प्रदेश का सबसे छोटा विधानसभा क्षेत्र है।

सांगानेर, मालवीय नगर, बगरू में जारी है दौड़

तीनों विधानसभा में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों ने प्रत्याशी घो षित कर दिए हैं। यहां प्रत्याशी और उनके समर्थकों ने घर-घर प्रचार अ भियान का आगाज भी कर दिया है। सांगानेर में 3.42, मालवीय नगर में 2.15 और बगरू में 3.46 लाख मतदाता हैं।

हवामहल : एक मात्र क्षेत्र, जहां दोनों प्रत्याशी तय नहीं

शहर में हवामहल ही ऐसा इलाका है, जहां दोनों ही दलों ने प्रत्याशी घो षित नहीं किए हैं। यहां दोनों प्रत्या शियों को घर-घर पहुंच के लिए जोर लगाना होगा। इस क्षेत्र में 2.51 लाख मतदाता हैं।

Published on:
02 Nov 2023 12:38 pm
Also Read
View All

अगली खबर