24 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Illegal Liquor: राजस्थान में अवैध शराब पर बड़ा एक्शन, 4.19 लाख लीटर वॉश नष्ट

Alcohol Smuggling: आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 1535 केस दर्ज; 724 गिरफ्तार। कोटा में 70 लाख की अंग्रेजी शराब जब्त, प्रदेशभर में जारी जीरो टॉलरेंस अभियान।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh Dixit

May 24, 2026

Illegal Liquor in Rajasthan

Photo AI

Excise Raid: जयपुर.राजस्थान में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का विशेष निरोधात्मक अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देश पर प्रदेशभर में अवैध मदिरा निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री रोकने के लिए नाकाबंदी, गश्त और दबिश की व्यापक कार्रवाई की जा रही है। अभियान के तहत प्रदेश के अलग-अलग जिलों में भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की गई है, वहीं 4 लाख 19 हजार 648 लीटर वॉश नष्ट कर शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार किया गया है।

अभियान में अब तक कुल 1535 अभियोग दर्ज

आबकारी विभाग के अनुसार 1 मई से 22 मई 2026 तक चलाए गए अभियान में कुल 1535 अभियोग दर्ज किए गए हैं, जबकि 724 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान 5914 लीटर देशी शराब, 26 हजार 826 लीटर विदेशी शराब, 19 हजार 363 लीटर बीयर, 9929 लीटर हथकड़ शराब और 30 लीटर स्प्रिट जब्त की गई। विभाग ने कार्रवाई के दौरान 74 वाहनों को भी जब्त किया है, जिनमें 5 बड़े वाहन, 11 चार पहिया और 57 दुपहिया वाहन शामिल हैं।

कोटा जिले में सबसे बड़ी कार्रवाई

अभियान के तहत सबसे बड़ी कार्रवाई कोटा जिले में हुई, जहां आबकारी विभाग ने अंग्रेजी शराब की 796 पेटियां जब्त कीं। इनमें 25 हजार 440 क्वार्टर और 2394 बोतलें शामिल थीं। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 70 लाख रुपए आंकी गई है। विभाग का कहना है कि यह हाल के समय की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक है।

पाली जिले में रोड साइड ढाबों और बाली सर्कल के नानबेड़ा क्षेत्र में दबिश देकर 1800 लीटर वॉश नष्ट किया गया और 63 लीटर अवैध हथकड़ शराब बरामद की गई। वहीं जोधपुर में कार्रवाई के दौरान 550 लीटर वॉश नष्ट किया गया। बांसवाड़ा के अंबापुरा क्षेत्र में आबकारी निरोधक दल ने 1500 लीटर वॉश और दो भट्टियां नष्ट कर 70 बोतल अवैध हथकड़ शराब जब्त की।

नागौर जिले में परबतसर, नावा और मेड़ता क्षेत्र में दबिश देकर 10 लीटर स्प्रिट, 10 बोतल अवैध हथकड़ शराब और पव्वा पैकिंग मशीन जब्त की गई। विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में अवैध शराब के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

अभियान आगे भी रहेगा जारी

प्रदेश के सभी जिलों में अतिरिक्त आबकारी आयुक्त, जिला आबकारी अधिकारी, आबकारी निरीक्षक और निरोधक दल लगातार निगरानी कर रहे हैं। विभाग का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग