1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

24 की विवाहिता ने 10 साल छोटे पड़ोसी से बनाए संबंध, रात में दोनों को बात करते देख पति ने दी जान

अचरोल में संदिग्ध अवस्था में युवक की मौत का मामला, पति को आत्महत्या के लिए मजबूर करने पर पत्नी गिरफ्तार, मृतक की पत्नी का नाबालिग प्रेमी निरूद्ध, घटना के बाद पत्नी द्वारा शौचालय में बहाया गया चुनरी का फंदा बरामद

less than 1 minute read
Google source verification
jaiur

24 की विवाहिता ने 10 साल छोटे पड़ोसी से बनाए संबंध, दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख पति ने दी जान

जयपुर। चंदवाजी पुलिस थाना अंतर्गत ग्राम अचरोल में 24 नवंबर को कमरे में संदिग्ध अवस्था में मृत मिले युवक के मामले का पुलिस ने गुरुवार को खुलासा कर दिया। युवक ने पत्नी के प्रेम प्रसंग के चलते परेशान होकर जान दी थी। वहीं आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मृतक की पत्नी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के एक नाबालिग प्रेमी को भी निरुद्ध किया है।

थाना प्रभारी उदय सिंह यादव ने बताया कि इस संबंध में अचरोल के बछ्यावाली ढाणी निवासी छाजू राम यादव ने मामला दर्ज करवाया था। जिसके अनुसार उसने उसके बेटे शंकरलाल का शव कमरे में पड़ा था और उसकी पत्नी उसके पास बैठी थी। उसने बेटे को मौत को आत्महत्या नहीं बताकर पुत्रवधू सुगना देवी तथा अन्य युवको के बीच प्रेम संबंध में बाधा बनने पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया था।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि मृतक शंकर लाल की पत्नी सुगना देवी (24) का अपने से 10 साल छोटे 14 वर्षीय पड़ोसी से प्रेम संबंध था। जिसका पता शंकर को चल गया था। पति द्वारा मना करने पर भी वह नहीं मानती थी। घटना वाली रात को भी इंस्टाग्राम पर वह अपने प्रेमी से चैट कर रही थी। यह देखकर शंकर दुखी हो गया और उसने फंदा लगा जान दे दी। पुलिस ने बताया कि सुगना ने उसके गले से चुनरी का काटकर उसे शौचालय के गड्ढे में छुपाना स्वीकार किया है। पुलिस ने काटे हुए फंदे को शौचालय के गड्ढे से बरामद कर लिया है। पुलिस ने सुगना को गिरफ्तार कर लिया और उसके नाबालिग प्रेमी को निरुद्ध किया है।

Story Loader