त्रिपोलिया बाजार से शाही लवाजमे और परम्परा के साथ गणगौर की सवारी निकलने को तैयार, देखें तस्वीरें
हर साल की तरह इस साल भी गणगौर माता की सवारी 24 और 25 मार्च को शाम 6 बजे निकाली जाएगी। गणगौर माता की सवारी जनानी ड्योढी से रवाना होकर त्रिपोलिया बाज़ार, छोटी चौपड, गणगौरी बाजार, चौगान स्टेडियम होती हुई पालिका बाग (पौण्ड्रिक गार्डन) पहुँचेगी। आमजन की सुविधा में यातायात को सुगम एवं सुव्यवस्थित रूप से संचालित करने के लिए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।