ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने तीन घंटे का डबल अलर्ट जारी किया है। ये अलर्ट रविवार सुबह 10 बजे तक के लिए है। विभाग के अनुसार श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, करौली, चूरू, झुंझुनू जिलों में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन , वज्रपात के साथ मध्यम से तेज़ वर्षा अथवा तेज हवा के साथ वर्षा (हवा की गति 30-40 KMPH) की संभावना है। सलाह है कि कमजोर संरचनाएं, कच्चे घरों, दीवारों, हल्की व दीली बंधी वस्तुएं, बिजली की लाइनों, पेड़ो आदि को नुकसान हो सकता है। मेघगर्जन के समय सुरक्षित स्थान पर शरण लेवे, पेड़ों के नीचे शरण ना ले। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्लग निकाल दें। मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें।