4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IMD Weather Update : मौसम विभाग ने बताया- इसलिए नहीं हो रही बारिश, जानें अब कब होगी झमाझम बारिश

IMD Weather Update : राजस्थान में इन दिनों मानसून पर ब्रेक लगा हुआ है। अभी भी लोगों को 10 दिन और बरसात का इंतजार करना पड़ सकता है।

2 min read
Google source verification
IMD Rain Alert From Bay of Bengal Of Trough Line Meteorological Department Given Monsoon Update

IMD Weather Update: जयपुर। राजस्थान में इन दिनों मानसून पर ब्रेक लगा हुआ है। अभी भी लोगों को 10 दिन और बरसात का इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि 16 अगस्त को भरतपुर संभाग व 17 अगस्त को कोटा संभाग के कुछ भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। शेष अधिकतर भागों में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर व जोधपुर संभाग में 10 दिन मानसून पर ब्रेक रहेगा। वहीं मौसम विभाग ने किसानों को सिंचाई की व्यवस्था करने की सलाह दी है। पर्याप्त सिंचाई के अभाव में फसलों को नुकसान पहुंचने की भी आंशका है।

इसलिए नहीं हो रही बरसात
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार मानसून की ट्रफ लाइन अपने सामान्य स्थान से उत्तर की ओर (हिमालय की तरफ) खिसक गई है। जिसके कारण हिमालय रीजन के राज्यों में अच्छी बरसात हो रही है। वहीं पश्चिमी व मध्य भारत बरसात की कमी झेल रहे हैं। ट्रफ लाइन एक कम दबाव का क्षेत्र है, जो बंगाल की खाड़ी से एक सीधी रेखा के रूप में पाकिस्तान तक फैला रहता है।

सामान्य स्थिति में यह ओडिशा, झारखण्ड, उत्तरी छत्तीसगढ़ व मध्यप्रदेश, दक्षिणी उत्तरप्रदेश, दिल्ली और राजस्थान के ऊपर होती है। इस रेखा के इर्द-गिर्द ही मानसून की अच्छी बारिश होती है। ट्रफ लाइन के दक्षिण यानी नीचे की तरफ सरकने पर देश के अधिकांश हिस्सों में मूसलाधार बारिश होती है जबकि उत्तर की तरफ सरकने पर हिमाचल के तलहटी क्षेत्रों में ही बारिश होती है। देश के अधिकांश हिस्सों में सूखा रहता है, जिसे सामान्यत: मानसून का ब्रेक कहते हैं।

यह भी पढ़ें : अगर 10 दिनों में नहीं हुई बारिश तो किसानों को लगेगा बड़ा झटका, बर्बाद हो जाएंगी ये फसलें

यहां हुई औसत से कम बरसात
जुलाई महीने के अंत तक जहां प्रदेश के सभी जिलों में औसत से अधिक बरसात हो चुकी थी, अब दक्षिणी राजस्थान के ज्यादातर जिले बारिश की कमी झेल रहे हैं। नौ जिले ऐसे हैं, जिनमें अब तक औसत से कम बरसात हुई है। डूंगरपुर, बांसवाड़ा, बारां और झालावाड़ में 20 फीसदी कम बारिश हुई है। तब तक बारिश की कमी झेलने वाले जिलों की सूची में कुछ और जिले शामिल हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें : Good News: इंद्रदेव की मेहर का इंतजार, जल्द छलकेगा राजस्थान का ये सबसे बड़ा बांध, होगा ये फायदा

Story Loader