12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Alert : मौसम विभाग का 28-29 जुलाई को इन 30 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, तेज गति से चलेंगी हवाएं

Weather Update : मौसम विभाग का अलर्ट है कि 28 जुलाई को राजस्थान प्रदेश के 14 जिलों में कहीं हल्की तो कही भारी बारिश होगी। वहीं 29 जुलाई को 16 जिलों में कई स्थानों में भारी बारिश होगी।

less than 1 minute read
Google source verification
mausam_vibhag_alert.jpg

Mausam Vibhag Alert

मौसम लगातार खेल कर रहा है। इस वर्ष मानसून ने सबको खुश कर दिया है। राजस्थान में झूमकर बारिश हो रही है। IMD के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बना हुआ है। मानसून ट्रफ लाइन जैसलमेर, कोटा से होकर गुजर रही है। मौसम विभाग ने 28-29 जुलाई को राजस्थान के 30 जिलों में भारी बारिश अलर्ट जारी किया है। तेज गति से हवाएं चलेंगी। कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली के गिरने की आशंका है। मौसम केंद्र जयपुर का Prediction है, 28 जुलाई को उदयपुर, कोटा, अजमेर, बीकानेर संभाग के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। कई जिलों भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है। पर जयपुर, भरतपुर, जोधपुर संभाग में कुछ स्थान पर हल्की सी मध्यम बारिश होगी। मौसम विभाग का अलर्ट है कि 29 जुलाई को भी उत्तर पश्चिम में उत्तर पूर्व भागों में हल्की से माध्यम जबकि कहीं-कहीं भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है।

आने वाले तीन घंटे में इन जिलों में झमाझम बारिश

मौसम विभाग ने आज के मौसम के बारे में बताया, बीकानेर, नागौर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, जोधपुर जिले में कहीं-कहीं भारी से अधिक भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है। उदयपुर, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। उदयपुर, अजमेर, कोटा, जयपुर, भरतपुर संभाग के जिलों में अधिकांश स्थानों पर हल्के से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

मानसून : राजस्थान में 77 फीसदी ज्यादा बरसात

मानसून की वजह से राजस्थान में अब तक कुल 333 MM औसत बरसात हो चुकी है। जबकि एक जून से 26 जुलाई तक 188 MM बरसात हुई है। जालोर, पाली, सिरोही और राजसमंद जिलों में अब तक 500 MM से ज्यादा बरसात हो चुकी है।

यह भी पढ़ें - Weather Update : करीब से गुजर रही है मानसून ट्रफ लाइन, इन जिलों में तीन घंटे में झमाझम बारिश का अलर्ट