अगले तीन घंटे में 12 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 6 से 7 जून से पड़ेगी तेज गर्मी

Imd Weather Forecast : राजस्थान में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। जिसके असर से शनिवार दोपहर बाद कुछ जिलों में आंधी चलने के साथ बारिश हुई। कुछ स्थानों पर ओले भी गिरे। मौसम विभाग के अनुसार दो-तीन दिन आंधी-बारिश जारी रहने के आसार हैं।

जयपुर

Updated: June 04, 2023 08:23:32 am

Imd weather forecast : राजस्थान में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। जिसके असर से शनिवार दोपहर बाद कुछ जिलों में आंधी चलने के साथ बारिश हुई। कुछ स्थानों पर ओले भी गिरे। मौसम विभाग के अनुसार दो-तीन दिन आंधी-बारिश जारी रहने के आसार हैं। हालांकि, ज्यादातर जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं 6-7 जून से तेज गर्मी पड़ेगी। तापमान एक बार फिर से 45 डिग्री के आस-पास पहुंचेगा।

टोंक, भीलवाड़ा में ओले गिरे
टोंक में शनिवार सुबह से शाम तक तेज गर्मी से लोग परेशान रहे। मालपुरा क्षेत्र के कई गांवों में बरसात के साथ ओलावृष्टि हुई। जिले के कई अन्य गांवों में भी शाम को बरसात हुई। ग्रामीणों के मुताबिक चौसला, चैनपुरा व मोतीपुरा गांव में शाम को तेज हवाओं के साथ नींबू के आकार के ओले गिरे। वहीं भीलवाड़ा में दिनभर तेज धूप के बाद शाम 5 बजे बाद मौसम पलटा। आसमान में बादलों ने डेरा जमा लिया। रायपुर व आसींद में ओले भी गिरे।

यह भी पढ़ें

12 जिलों में मूसलाधार बारिश का Yellow अलर्ट जारी, कल आ रहा पश्चिमी विक्षोभ



2-5 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान
विक्षोभ का असर खत्म होते ही तापमान एक बार फिर से बढ़ेगा। उमस भरी गर्मी सताएगी। अधिकतम तापमान में 2-5 डिग्री बढ़ोतरी होगा। 6-7 जून को कोटा व जोधपुर संभाग के कुछ भागों में अधिकतम तापमान 42-43 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा सकता है। वहीं 4-5 जून को बीकानेर, जोधपुर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र में कुछ स्थानों पर आंधी-बारिश हो सकती है। शेष भागों में मौसम मुख्यतः साफ रहेगा।

Anand Mani Tripathi

आनंद मणि त्रिपाठी (@aanandmani) रक्षा, राजनीति और सामरिक मामलों के पत्रकार हैं। प्रिंट, टीवी और आनलाइन में रिपोर्टिंग। नवोदय विद्यालय से शिक्षा और हरियाणा से पत्रकारिता। रेलवे, सड़क एवं परिवहन, प्रशासन, शिक्षा, विज्ञान, कृषि विभाग और मंत्रालय की रिपोर्टिंग की। 2016 में रक्षा मंत्रालय के DCC के बाद रक्षा मामलों की पत्रकारिता शुरू की। इसके बाद लेफ्टिनेंट उमर फैयाज की हत्या 2017,राइफलमैन औरंगजेब की हत्या 2018, जम्मू—कश्मीर में बदले 2018 में बदले राजनीतिक समीकरण, पुलवामा हमला 2019, कश्मीर से 370 में परिवर्तन, गलवान घाटी मुठभेड़ 2020 की ग्राउंड रिपोर्टिंग की। लोकसभा चुनाव 2019 में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और पंजाब कवर किया। 9 नवंबर 2019 को श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या मामले में आए फैसले की अयोध्या से कवर किया। 2020 में भी लददाख से नेपाल तक की यात्रा चीन के बदलते समीकरण को लेकर की। 2022 उत्तरप्रदेश चुनाव को सहारनपुर से सोनभद्र तक मोटर साइकिल के माध्यम से कवर किया।

होम /जयपुर

सबसे लोकप्रिय

शानदार खबरें

Follow Us

Download Partika Apps

Group Sites

बड़ी खबरें

हिमंता बिस्व सरमा बोले- कांग्रेस ने सिर्फ मुस्लिमों के लिए काम किया, बताया 2024 में कितनी सीटें जीतेगी BJPउदयनिधि को कांग्रेस नेता का करारा जवाब, इन दोनों की तस्वीर साझा कर बोले- ये है सनातनBihar: दूल्हा तो INDIA गठबंधन से ही बनेगा, G20 के नाम पर PM मोदी ने देश का पैसा फूंका- लालू यादवदामाद चंद्रबाबू गए जेल तो खुश हुई सास लक्ष्मी पार्वती, खुशी से रात में सो नहीं पाई, उसके बाद गई...12 राज्यों में लोकसभा के साथ होंगे विधानसभा चुनाव ! चुनावी तैयारी के लिए पश्चिम बंगाल पहुंचा ECOne Nation One Election : एक साथ होंगे लोकसभा और विधानसभा के चुनाव ! आ गई 12 संभावित राज्यों की सूचीशेयर मार्केट का सुपर मंडे, NIFTY पहली बार 20 हजार के पार, Sensex में भी भारी उछालसऊदी क्राउन प्रिंस संग PM मोदी ने की द्विपक्षीय बैठक, बोले - मानव विकास पर एक साथ काम करने की बनी सहमति
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.