4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आसियान देशों में राजस्थान के कारोबारियों के लिए अपार संभावनाएं

आसियान अर्थात दक्षिणी-पूर्वी एशियाई देशों में राजस्थानी कारोबारियों के लिए भरपूर व्यवसायिक संभावनाएं हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
आसियान देशों में कारोबारियों के लिए अपार संभावनाएं...प्रदेश कारोबारियों का समूह लाएगा थाईलैंड

आसियान देशों में कारोबारियों के लिए अपार संभावनाएं...प्रदेश कारोबारियों का समूह लाएगा थाईलैंड

आसियान अर्थात दक्षिणी-पूर्वी एशियाई देशों में राजस्थानी कारोबारियों के लिए भरपूर व्यवसायिक संभावनाएं हैं। इन संभावनाओं का अध्ययन टीम आरतिया ने किया। इस बारे में आरतिया प्रतिनिधियों ने थाईलैंड एक्सपोर्ट प्रमोशन बोर्ड के अधिकारियों से चर्चा की। आरतिया के अध्यक्ष विष्णु भूत ने बताया कि जल्द ही प्रदेश के कारोबारियों का एक बड़ा समूह थाईलैंड जाएगा, जहां बिजनेस मीट में द्विपक्षीय कारोबार को बढ़ाने पर चर्चा होगी।

यह भी पढ़ें : महंगाई का ट्रिपल डोज, टमाटर, दाल के बाद हल्दी में लगी 'आग'...एक माह में 40 फीसदी महंगी

सेवाओं और निवेश में कारोबारी करार

उल्लेखनीय है कि भारत और आसियान के बीच व्यापक आर्थिक सहयोग समझौता प्रभावी है, जिसके तहत ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, सिंगापुर, थाइलैंड और वियतनाम के साथ वस्तुओं, सेवाओं और निवेश में कारोबारी करार है। भारत से इन देशों को कृषि उत्पादों, रत्न-आभूषण, इंजीनियरिंग उत्पादों, इलेक्ट्रोनिक व कंप्यूटर उत्पादों, रसायन व दवाओं व टेक्सटाइल का मोटे तौर पर बहुत स्कोप है। इन देशों में निवेश, पर्यटन व अनेक तरह की परियोजनाएं गतिशील करने के अवसर मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें : जीरे के बाद अब धनिये की बारी...15 दिन में 10 फीसदी महंगा

आसियान देशों को 4400 करोड़ डॉलर का निर्यात

पिछले साल आसियान देशों को 4400 करोड़ डॉलर का निर्यात किया गया था, जिसमें सबसे अधिक करीब 1200 करोड़ डॉलर का निर्यात सिंगापुर को, एक हजार करोड़ डॉलर का इंडोनेशिया, 715 करोड़ डॉलर मलेशिया, 591 करोड़ डॉलर वियतनाम तथा 571 करोड़ डॉलर का थाईलैंड को किया गया।