2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Coriander Price: जीरे के बाद अब धनिये की बारी…15 दिन में 10 फीसदी महंगा

लालमिर्च और जीरे के बाद अब धनिये के दामों ने लोगों को झटका दिया है। आवक कमजोर पड़ने और बेमौसम बारिश से इसके दाम लगातार बढ़ रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Narendra Singh Solanki

•

Updated: 24 Jul 2023, 11:29 AM IST

Coriander Price: जीरे के बाद अब धनिये की बारी...15 दिन में 10 फीसदी महंगा

Coriander Price: जीरे के बाद अब धनिये की बारी...15 दिन में 10 फीसदी महंगा

लालमिर्च और जीरे के बाद अब धनिये के दामों ने लोगों को झटका दिया है। आवक कमजोर पड़ने और बेमौसम बारिश से इसके दाम लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 15 दिनों में धनिये के भाव 1000 रुपए प्रति क्विंटल से ज्यादा चढ़ चुके हैं। खुदरा बाजारो में अभी यह 85 से 90 रुपए प्रति किलो में मिल रहा है। मजबूत निर्यात मांग के कारण भी धनिये की कीमतों में यह तेजी बनी हुई है और आगे भी धनिये की कीमतों में तेजी जारी की आशंका व्यक्त की जा रही है। कमोडिटी एक्सचेंज एनसीडीईएक्स पर धनिया के अगस्त कॉन्ट्रैक्ट ने उच्च स्तर छू लिया।

यह भी पढ़ें : पुरातनकाल से खनिज खनन की समृद्ध परंपरा...2000 साल पुराने खनन साक्ष्य भी उपलब्ध

बेमौसम बारिश से फसलों को नुकसान

मसाला कारोबारी रामअवतार अग्रवाल का कहना है कि मार्च और अप्रेल में आई बेमौसम बारिश ने फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया है, जिसके कारण धनिया उत्पादक इलाकों में इसकी आवक में कमी आई है, जिससे इसके दाम बढ़ रहे हैं। जून महीने में मंडियों में करीब 59 हजार टन धनिया की आवक हुई थी। नई फसल फरवरी 2024 में आएगी, जब तक दाम 20 से 25 फीसदी और बढ़ सकते है।

यह भी पढ़ें : म्यूचुअल फंड खरीदते वक्त तीन बातों का जरूर रखें ध्यान... नहीं होगा नुकसान

जुलाई में 27 हजार टन आवक

जुलाई महीने में अब तक 27,700 टन आवक हो चुकी है। बीस दिन बीतने के बाद पिछले महीने की आवक के आधे के बराबर भी आवक नहीं हुई है। अग्रवाल ने कहा कि कमजोर आवक के साथ ही धनिया की निर्यात मांग बढ़ने से भी इसकी कीमतों में तेजी आ रही है। इस साल अप्रेल और मई अवधि में 36,932 टन धनिया का निर्यात हो चुका है, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 7812 टन था। जाहिर है धनिया के निर्यात में 4 गुना से भी ज्यादा इजाफा हुआ है। धनिया के भाव आगे बढ़कर 7800 रुपए प्रति क्विंटल तक जा सकते हैं।