14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कारगिल की जीत में राजस्थान के सैनिकों का अहम योगदान: प्रो. जैन

'इंस्पायरिंग स्टोरीज फ्रॉम कारगिलÓ विषय पर एक वर्चुअल सेशन आयोजित

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Rakhi Hajela

Jul 26, 2021

कारगिल की जीत में राजस्थान के सैनिकों का अहम योगदान: प्रो. जैन

कारगिल की जीत में राजस्थान के सैनिकों का अहम योगदान: प्रो. जैन



जयपुर, 26 जुलाई
कारगिल विजय दिवस के अवसर पर सोमवार को राजस्थान विश्वविद्यालय और 1 राज आम्र्ड स्कवॉड्रन एनसीसी जयपुर (Rajasthan University and 1st Raj Armed Squadron NCC Jaipur) ने ब्रेवहार्ट सोल्जर फाउंडेशन के सहयोग से 'इंस्पायरिंग स्टोरीज फ्रॉम कारगिल' ('Inspiring Stories from Kargil') विषय पर एक वर्चुअल सेशन का आयोजन किया। सेशन में मुख्य स्पीकर्स के रूप में राजस्थान विश्वविघालय के वाइस चांसलर प्रो. राजीव जैन, राजस्थान विश्वविद्यालय के एनसीसी ऑफिसर इंचार्ज कैप्टन राजेश कुमार शर्मा और ब्रेवहार्ट सोल्जर फाउंडेशन के डायरेक्टर अनुज शर्मा कार्यक्रम में उपस्थित थे। मुख्य अतिथि के रूप में सोशल एक्टिविस्ट विकास मनहास ने की.नोट एड्रेस प्रस्तुत किया।
राजस्थान विश्वविद्यालय के एनसीसी ऑफिसर इंचार्ज कैप्टन राजेश कुमार शर्मा ने कार्यक्रम की महता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि कारगिल विजय दिवस हमारे शूरवीरों और उनके परिवार के प्रति एक कृतज्ञ दिवस भी है। भारत के वीर सैनिकों ने अदम्य साहस और बलिदान से कारगिल कारगिल की चोटियों पर इतिहास रच दिया है। देश के उज्जवल भविष्य के लिए हम सभी अपने.अपने कार्यों और कर्तव्यों को ईमानदारीपूर्वक पालन करते हैं।
राजस्थान विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रो. राजीव जैन ने अपने संबोधन में कहा कि,राजस्थान की पहचान उसके वीरों और उनके कर्तव्यपराणयता से है। इन अदम्य गाथाओं से भविष्य की पीढ़ी को मार्गदर्शन और प्रेरणा मिलती है। हम सभी लोगों को पूर्व सैनिकों और शहीदों के परिजनों के प्रति समर्पित रहना चाहिए। विकास मनहास ने कारगिल के दिनों को याद करते हुए सैनिकों की शौर्यगाथा के बारे में बताया कि कारगिल की जीत में राजस्थान के सैनिकों का एक बहुत बड़ा योगदान रहा है। ब्रेवहार्ट सोल्जर फाउंडेशन के डायरेक्टर अनुज शर्मा ने कहा किए शहीदों और उनके परिवारजनों तथा पूर्व सैनिकों के कल्याण संबंधी कार्यों के लिए हम सभी आम नागरिकों को सजग और सक्रिय होना होगा।