
कर्मचारियों की हड़ताल पर आज अहम फैसला संभव
जयपुर। राजस्थान रोडवेज के कर्मचारियों की 24 नवंबर को प्रदेशव्यापी हड़ताल को लेकर आज अहम फैसला हो सकता है। कर्मचारियों से जुड़ी 21 सूत्रीय मांगों को लेकर आज शाम पांच बजे सचिवालय में परिवहन मंत्री बृजेंद्र ओला की अध्यक्षता में बैठक होगी। इस बैठक में रोडवेज के अधिकारियों के साथ ही रोडवेज श्रमिक संगठनों के संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारी शामिल होंगे। पहले यह बैठक सुबह 11.30 बजे होने वाली थी, लेकिन अब इसका समय बदल दिया गया है। संयुक्त मोर्चा के प्रदेश संयोजक एमएल यादव ने बताया कि उन्हें इस बैठक के संबंध में सूचना मिल चुकी है।
माना जा रहा है कि इस बैठक में यदि कर्मचारियों की मांगों पर सहमति बनती है तो रोडवेज की हड़ताल टल सकती है। यदि कोई सहमति नहीं बनी तो संयुक्त मोर्चे की ओर से हड़ताल की तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रदेश की करीब 3800 रोडवेज बसों के चक्के 24 नवंबर को 24 घंटे के लिए जाम कर दिए जाएंगे।
हड़ताल के लिए सरकार और प्रशासन जिम्मेदार
संयुक्त मोर्चा के प्रदेश संयोजक एमएल यादव ने कहा कि रोडवेज की हड़ताल के लिए सरकार और रोडवेज प्रशासन दोनों जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि हमारी ओर से करीब दो माह से ज्यादा समय तक कई चरणों में आंदोलन किया गया है। हड़ताल की पूर्व में घोषणा की जा चुकी थी। 14 दिन पूर्व का नोटिस रोडवेज प्रशासन को दिया जा चुका था। ऐसे में यदि प्रशासन चाहता तो यह हड़ताल टल सकती थी। उन्होंने कहा कि यदि इस बैठक में कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों पर सहमति बनती है तो हड़ताल टल भी सकती है।
Published on:
22 Nov 2022 07:48 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
