Jaipur News : सेठी कॉलोनी स्थित बाल (किशोर) सम्प्रेक्षण गृह से मंगलवार को बीस बच्चे दीवार में छेद कर भाग गए। बच्चों के एक साथ भागने से प्रशासन में हड़कम्प मच गया। बाल सुधार गृह में काम करने वाले कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ, एडिशनल पुलिस कमिश्नर कुंवर राष्ट्रदीप सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। भागे हुए बच्चों की तलाश के लिए अलग अलग टीमों का गठन बनाई गई। देर रात दो बच्चों को पकड़ लिया गया, जबकि 18 की तलाश में कई जगह दबिश दी जा रही थी।