8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘पाकिस्तान की आज़ादी के लिए 1,000 साल भी जेल में रहने के लिए तैयार’ – इमरान खान

Imran Khan's Big Statement: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान इस समय जेल की सज़ा काट रहे हैं। हाल ही में इमरान ने जेल से ही एक बड़ा बयान दिया है। क्या है इमरान का यह बयान? आइए जानते हैं।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Tanay Mishra

Aug 19, 2023

imran_khan-_1.jpg

Imran Khan

पाकिस्तान (Pakistan) के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) को तोशाखाना मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद जेल की सज़ा काट रहे हैं। एक निचली अदालत ने इमरान को 3 साल की जेल की सज़ा सुनाई है। इतना ही नहीं, सज़ा के रूप में इमरान पर 5 साल चुनाव लड़ने का बैन और 1 लाख पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है और अगर इमरान इसका भुगतान नहीं करते तो उनकी जेल की सज़ा को 6 महीने तक बढ़ाया जा सकता है। इमरान को इस समय अटक जेल में बिना किसी सुविधा के रखा गया है। जानकारी के अनुसार इमरान को जेल में काफी मुश्किल हालात में रखा गया है। हाल ही में जेल से ही इमरान ने एक बड़ा बयान दिया है, जिसे पत्रकारों के साथ शेयर किया गया है।


स्वस्थ हैं इमरान

हाल ही में इमरान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) की कानूनी टीम के सदस्य उमियार नियाज़ी जेल में इमरान से मिले। उमियार ने बताया कि उनकी 6 सदस्यीय टीम में से सिर्फ उसे ही इमरान से मिलने दिया। उमियार ने इमरान से मिलने के बाद पत्रकारों को बताया कि इमरान स्वस्थ हैं।

1,000 साल भी जेल में रहने के लिए तैयार हैं इमरान

उमियार ने पत्रकारों को इमरान के एक बड़े बयान के बारे में भी बताया। उमियार ने बताया कि इमरान को अटक जेल में सुख-सुविधाएं न मिलने की कोई परवाह नहीं है। इमरान ने यह साफ कर दिया है कि पाकिस्तान की आज़ादी के लिए वह 1,000 साल जेल में रहने के लिए तैयार हैं, क्योंकि आज़ादी के लिए किसी को बलिदान देना पड़ता है और इमरान इस बलिदान के लिए तैयार हैं।

आपकी जानकारी के लिए बात दें कि इमरान पाकिस्तान की सेना से देश और जनता को आज़ादी दिलाने की ओर इशारा कर रहे हैं।


यह भी पढ़ें- पाकिस्तान में आर्मी के खिलाफ नारेबाजी, रैली में सेना को बताया गया असली आतंकवादी