23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुजफ्फराबाद में इमरान का विरोध, लगे वापस जाओ के नारे

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान का अपने ही देश में विरोध होने लगा है।खान भले ही कश्मीर मुद्दे पर भारत के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं, लेकिन अब संसद में उनके खिलाफ वापस जाओ के नारे लगने लगे हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Amit Kumar Garg

•

Updated: 15 Sep 2019, 3:43 PM IST

मुजफ्फराबाद में इमरान का विरोध, लगे वापस जाओ के नारे

मुजफ्फराबाद में इमरान का विरोध, लगे वापस जाओ के नारे

मुजफ्फराबाद। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान का अपने ही देश में विरोध होने लगा है।खान भले ही कश्मीर मुद्दे पर भारत के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं, लेकिन अब संसद में उनके खिलाफ वापस जाओ के नारे लगने लगे हैं। मुजफ्फराबाद में कश्मीर के समर्थन में आयोजित इमरान खान के जलसा के ठीक पहले बड़ी संख्या में भीड़ ने गो नियाजी गो बैक के नारे लगाए। इमरान के नाम से जुड़ा नियाजी उपनाम पाकिस्तानियों को 1971 के युद्ध में भारत के हाथों शर्मनाक हार की याद ताजा करती है। नियाजी पख्तून हैं, जो अफगानिस्तान और पाकिस्तान के हिस्सों में रहते हैं। पाकिस्तान में वे ज्यादातर मियांवाली में रहते हैं। हालांकि आमिर अब्दुल्ला नियाजी और इमरान खान नियाजी दोनों लाहौर में पैदा हुए थे। जलसा में कोई खास भीड़ नहीं रही, और आम लोग आयोजन से दूर रहे। प्रशासन ने सरकारी अधिकारियों को लाकर वहां जगह भरने का काम किया। कुछ लोगों ने तो जलसा को एक फ्लॉप शो करार दिया। यहां तक कि जब राष्ट्रपति आरिफ अल्वी संसद की संयुक्त बैठक को संबोधित कर रहे थे, विपक्षी दल के सदस्य इमरान को निशाना बनाकर गो नियाजी गो के नारे लगाने लगे।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग