
अजमेर रुपनगढ़ में फरारी काट रहे बदमाश को पकड़ा
करधनी थाना पुलिस ने अपहरण व लूट के मामले में वांटेड चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी दो महीने से रुपनगढ़ अजमेर में फरारी काट रहा था।
डीसीपी (पश्चिम) ऋचा तोमर ने बताया कि इस संबंध में 24 अगस्त को मंशारामपुरा निवासी ईश्वर सिंह ने अपहरण व लूट के संबंध में मामला दर्ज करवाया था। रिपोर्ट में बताया कि आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पीडि़त का अपहरण कर लिया और मारपीट कर वाहन लूट ले गया। पुलिस ने तीन आरोपी पहले गिरफ्तार कर लिए थे। जबकि करतार सिंह फरार चल रहा था। मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी करतार सिंह किशनगढ़ में छिपकर रह रहा है। तब उसकी घेराबंदी कर पकड़ा। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी करतार सिंह उर्फ बबलू (40) पुत्र मूल सिंह चंदवाजी के मानपुर माचेड़ी का रहने वाला हैं। एसएचओ बनवारीलाल मीणा ने बताया कि आरोपी करतार सिंह दो महीने से रुपनगढ़ अजमेर में फरारी काट रहा था। पुलिस ने लूटी गई कार पहले ही बरामद कर ली थी।
Published on:
22 Oct 2021 10:08 pm

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
