2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नई नवेली दुल्हन की करतूत से ससुराल वाले हैरान, शादी के तीन माह बाद नकदी-जेवरात ले भागी लुटेरी

शादी के तीन माह बाद ही लुटेरी दुल्हन घर से जेवरात व नकदी लेकर भाग निकली। घटना के सम्बंध में पीडि़त ने मालवीय नगर थाने में मामला दर्ज करवाया है।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh

Oct 04, 2017

looteri-dulhan

जयपुर।


राजधानी जयपुर शहर में एक बार फिर लुटेरी दुल्हन का कारनामा सामने आया है। शादी के तीन माह बाद ही मौका पाकर लुटेरी दुल्हन ने घर से जेवरात व नकदी लेकर भाग निकली। घटना के सम्बंध में पीडि़त ने मालवीय नगर थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लुटेरी दुल्हन की तलाश शुरूकर दी है। पुलिस के अनुसार मालवीय नगर निवासी रमेश ने तीस जनवरी 2017 में कविता मनवानी से शादी की थी। शादी के तीन माह बाद ही कविता घर से तीस हजार रुपए व करीब डेढ लाख रुपए के जेवरात लेकर भाग निकली।

लुटेरी दुल्हन हुई फरार


पीडि़त ने कविता को कुछ माह तक उसके रिश्तेदारों व अन्य स्थानों पर भी तलाश किया। इस दौरान पता चला की कविता की पहले से ही शादी सुदा हैं। और उसने पहले से ही चार युवकों से शादी रचा रखी हैं। तब पीडि़त को प्रयाप्त हुआ की उसके साथ ठगी की गई हैं। फिर पीड़िता ने पुलिस की शरण ली। पुलिस ने पीडि़त से शादी की फोटो लेकर कविता की तलाश शुरू कर दी है। शादी करवाने वाला यह गिरोह जयपुर शहर में लम्बे समय से सक्रिय है। पिछले दिनों पुलिस ने इसी प्रकार एक गिरोह के तीन सदस्यों को भी दबोचा था। लेकिन इस प्रकार से ठगी की वारदातें रूकने का नाम नहीं ले रही है। अभी तक यह पता नहीं लग पाया है कि इस प्रकार के शहर में कितनें गिरोह सक्रिय है।

ग्राहक ढूंढ करती हैं शादी

जांच अधिकारी हैडकांस्टेबल रमेश कुमार ने बताया कि शादी के बाद जेवरात नकदी लेकर फरार युवती पहले भी इस प्रकार से ठगी कर चुकी है। अब तक की जांच में सामने आया कि युवती ने कुछ लोगों के साथ मिलकर एक गिरोह बना रखा है जो कि ग्राहक ढूंढ कर शादी करवाते है। इसके बाद वह जेवरात व नकदी लेकर भाग जाती है। इस गिरोह की तलाश की जा रही है। यह गिरोह अब तक करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों को ठग चुका है। महिला शादी के बाद कुछ महिनों में वहां से भाग जाती है। महिला व उसके साथियों का अपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है।

Story Loader