2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नंदीग्राम में महिला के साथ दुष्कर्म, रोप तृणमूल नेता पर

पूर्व मिदनापुर जिले के नंदीग्राम में एक महिला के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। आरोप तृणमूल कांग्रेस के एक नेता पर है। आरोपी का नाम असीत हाजरा है

2 min read
Google source verification
woman rape

कोलकाता. पूर्व मिदनापुर जिले के नंदीग्राम में एक महिला के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। आरोप तृणमूल कांग्रेस के एक नेता पर है। आरोपी का नाम असीत हाजरा है। घटना शनिवार की शाम की है। पीडि़ता ने सोमवार की रात नंदीग्राम थाने में असीत के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। आरोपी तृणमूल नेता फरार है।


पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पीडि़त महिला ने पुलिस को बताया है कि कुछ दिन पहले तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेता असीत हाजरा ने उसे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ब्लॉक से ४० हजार रुपए दिलवाए थे। इसके एवज में उन्होंने १० हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। पैसे मिलने के बाद उसने पैसे देने से मना कर दिया था। इसे लेकर असीत हाजरा उससे नाराज था।


विजयदशमी की शाम ब्लॉक के पास उसे अकेले पाकर असीत ने दबोच लिया। ब्लॉक ऑफिस में उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को इस बारे मे बताने पर जान से मार देने की धमकी देकर भगा दिया। लोकलाज और भय से उसने घटना के बारे में रविवार तक किसी को नहीं बताया।


सोमवार को उसने पति को सारी बात बताई। पति ने उसे पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी। फिर उसने शिकायत दर्ज कराई। नंदीग्राम थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पीडि़ता की मेडिकल जांच कराई गई है। मंगलवार को पीडि़ता ने अदालत में अपना इकबालिया बयान दर्ज कराया है। मामले की जांच की जा रही है।

सोतेले पिता ने आबरू लूटी
जलपाईगुड़ी जिले के मालबाजार इलाके में सौतेले पिता पर बेटी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बाप-बेटी के रिश्ते को शर्मसार करने वाले पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को उसकी सौतेली बेटी घर में अकेली थी। मां काम पर गई थी। अकेला पाकर उसने उसके साथ दुष्कर्म कर डाला। पीडि़ता ने इसकी शिकायत आसपास के लोगों से की। लोगों ने दुष्कर्मी की जमकर पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी ने गुनाह कबूल लिया है।

Story Loader