
राजधानी में डीसीएम रोड पर गुरुवार रात ज्वैलर पर जानलेवा हमले के पीछे रंजिश को बड़ा कारण मान पड़ताल कर रही है। पूरी जांच सीसीटीवी फुटेज पर टिकी है। गौरतलब है कि गुरुवार रात बाबा मार्केट (डीसीएम) स्थित भानुका ज्वैलर्स के मालिक भानु सोनी पर गोली चलाई थी। गोली कार का शीशा तोड़ दरवाजे में फंस गई व वे बाल-बाल बचे थे। पुलिस की चार टीमें शहर के अलग-अलग इलाकों में प्रकरण में वांछित बाइक सवार युवकों को तलाश रही है।
बाबा मार्केट व आस-पास इलाके से 15 वीडियो फुटेज खंगाले, लेकिन किसी में भी वारदात कैद नहीं हुई। ऐसी आशंका है कि अभियुक्त गोली चला दो सौ फीट बायपास की ओर भागे, फिर आगे वे किस ओर गए इसका सुराग नहीं लग पाया। पूछताछ में सामने आया कि गोली चलाने वाला शख्स मोटा व बाइक चलाने वाला पतला-दुबला था। पुलिस इसे भी कयास मान रही है। किसी भी फुटेज में ऐसे कोई बाइक सवार नजर नहीं आए। पुलिस का कहना है कि 9 एमएम की गोली बरामद की है। इससे लगता है कि फायर देशी कट्टे से किया गया था।
इरादा यह था!
वैशाली नगर थाना पहुंचे पीडि़त भानु सोनी का कहना था कि फायर के दौरान वे कार में झुककर सीट पीछे कर रहे थे। इससे प्रतीत हुआ कि हमलावर मारने आए थे। संभवत: वे कार का पीछे करके रास्ते में हमला करने वाले थे। वे झाडख़ंड महादेव के भक्त हैं उन्हीं की कृपा से बचे।
एसीपी को ज्ञापन
वैशाली नगर ज्वैलर्स समिति ने शुक्रवार शाम एसीपी रामावतार सोनी को ज्ञापन सौंप भानु सोनी पर फायरिंग करने वाले अभियुक्तों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। साथ ही अन्य ज्वैलर्स को सुरक्षा मुहैया करवाने और भविष्य में फिर ऐसी वारदात न हो सुनिश्चित करने का आग्रह किया। ज्ञापन सौंपने वालों में शास्त्री नगर ज्वैलर्स व्यापार मंडल, सोढाला ज्वैलर्स व्यापार मंडल, डीसीएम व्यापार मंडल, झोटवाड़ा स्वर्णकार व्यापार मंडल शामिल थे।
Published on:
16 Sept 2017 12:31 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
