
आज सजेगा खाटू वाले बाबा का दरबार -
आज खाटू वाले बाबा का दरबार भी छोटी काशी में सजेगा। श्रीश्याम भजन संध्या परिवार सेवा समिति के 25वें रजत जयंती महोत्सव में आज शीश के दानी खाटू नरेश का दरबार सजाया जाएगा। शास्त्री नगर स्थित खंडेलवाल महाविद्यालय में शाम 6 बजे से भव्य दरबार सजेगा। इसमें अखंड ज्योत एवं छप्पन भोग की झांकी आकर्षण का केन्द्र रहेगी। मंत्री शंकर झालानी ने बताया कि भजन अमृत गंगा में मुंबई के लखवीर सिंह लक्खा, अहमदबाद के नंद किशोरर शर्मा नंदू , कोलकाता के संजय मित्तल, रवि बेरीवाल व राजू मेहरा, वृंदृावन की पूनम दीदी, चंडीगढ के कन्हैया मित्तल, कोलकाता मुंबई के राजू खंडेलवाल, ग्वालियर के मनोज शमर्मा व जयपुर की रजनी राजस्थानी सहित कई कलाकार भजनों से खाटू नरेश की महिमा का गुणगान करेंगे। इससे एक दिन पहले भव्य लवाजमें कें साथ 2100 महिलाओं के साथ कलशयात्रा निकाली गई।
छोटी काशी में पदयात्राओं की धूम रहेगी -
जयकारों के बीच शनिवार को छोटी काशी से कई पदयात्राएं रवाना होगी। श्रीनेमिनाथ पदयात्रा संघ, दुर्गापुरा के तत्वावधान में जयपुर से छोटा गिरनारजी बापूगांव की 18वीं पदयात्रा सुबह 6.15 बजे श्री दिगम्बर जैन मंदिर चंद्रप्रभुजी से रवाना हुई। यात्रा के संयोजक चेतन जैंन निमोडिया के अनुसार पदयात्रा दुर्गापुरा से रवाना होकर चित्रकूट कॉलोनी सांगानेर, प्रतापनगर होते हुए दोपहर में बाडा पदमपुरा पहुंचेंगी। पदमपुरा में रात्रि में विशाल भक्ति संध्या होगी। पदमपुरा से रविवार को रवाना होकर निमोडिया होते हुए अतिशय क्षेत्र छोटा गिरनारजी बापूगांव पहुंचेगी। यहां से पदयात्री गाजे—बाजे के साथ अतिशय क्षेत्र छोटा गिरनारजी में प्रवेश करेंगे। मंदिर पहुंचने के बाद नेमिनाथ विधान पूजा और सम्मान समारोह का आयोजन होगा।
जयकारों के बीच रवाना होगी अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन युवा परिषद के तत्वावधान में 17वीं बाड़ा पदमपुरा पदयात्रा आज दोपहर 2 बजे वरुण पथ, मानसरोवर स्थित दिगम्बर जैन मंदिर से रवाना होगी। परिषद के जिला अध्यक्ष देवेंद्र बोहरा ने बताया की पदयात्रा के रविवार को पदमपुरा पहुंचने के बाद पदमप्रभ भगवान के कलशाभिषेक एवं पूजन होगा। इसके बाद आचार्य शशांक सागर महाराज, मुनि पीयूष सागर महाराज एवं गणिनी आर्यिका गौरवमती माताजी का प्रवचन प्रवचन होगा। धर्मसभा के बाद पदयात्रियों व अतिथियों अभिनन्दन समारोह का आयोजन होगा।
श्री दिगम्बर जैन पदयात्रा संघ के तत्वावधान में जयपुर से श्रीमहावीरजी की 32वीं पदयात्रा शनिवार को नारायण सिंह सर्किल स्थित भट्टारकजी की नसिया से रवाना होगी। संघ के संरक्षक सुभाष चन्द जैन के अनुसार दोपहर 3.15 बजे भट्टारकजी की नसिया से रवाना होने वाली यह पदयात्रा शाम को आगरा रोड स्थित श्री दिगम्बर जैन नसिया संघीजी खानियां पहुंचेगी। पद यात्रा मोहनपुरा, दौसा, सिकन्दरा, गीजगढ़, गुढ़ाचन्द्रजी, नादौती, खेड़ला-खेड़ली होते हुए गुरूवार को श्री महावीरजी पहुंचेगी।
Published on:
16 Sept 2017 11:22 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
