20 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमर शहीद हेमू कालानी को करेंगे नमन, शहरभर में होंगे बलिदान दिवस कार्यक्रम और हिंदू सम्मेलन

अमर शहीद हेमू कालानी का बलिदान दिवस बुधवार को राजधानी में धर्म, समाज और राष्ट्रभाव की एकजुटता के साथ श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा। जयपुर. अमर शहीद हेमू कालानी का बलिदान दिवस बुधवार को राजधानी में धर्म, समाज और राष्ट्रभाव की एकजुटता के साथ श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा। भारतीय सिंधु सभा और विभिन्न पूज्य सिंधी पंचायतों की ओर […]

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Abdul Bari

Jan 20, 2026

अमर शहीद हेमू कालानी का बलिदान दिवस बुधवार को राजधानी में धर्म, समाज और राष्ट्रभाव की एकजुटता के साथ श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा।

अमर शहीद हेमू कालानी का बलिदान दिवस बुधवार को राजधानी में धर्म, समाज और राष्ट्रभाव की एकजुटता के साथ श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा।

जयपुर. अमर शहीद हेमू कालानी का बलिदान दिवस बुधवार को राजधानी में धर्म, समाज और राष्ट्रभाव की एकजुटता के साथ श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा। भारतीय सिंधु सभा और विभिन्न पूज्य सिंधी पंचायतों की ओर से शहर में से अधिक जगहों पर कार्यक्रम आयोजित कर अमर शहीद को श्रद्धा सुमन अर्पित किए जाएंगे। इस मौके पर सिंधी समाज के साथ-साथ सर्व समाज की सहभागिता रहेगी, जिससे नई पीढ़ी को राष्ट्रभक्ति, त्याग और धर्मसंस्कारों की प्रेरणा मिल सके।

मुख्य आयोजन पूज्य सिंधी पंचायत, सिंधी कॉलोनी राजापार्क, अमरलाल साहिब मंडल और अमर शहीद हेमू कालानी सेवार्थ समिति के सहयोग से सुबह 8:30 बजे सिंधी कॉलोनी, राजापार्क स्थित शहीद हेमू कालानी पार्क में आयोजित होगा। यहां हिंदू सम्मेलन एवं बलिदान दिवस समारोह होगा। अमरापुर दरबार के संत मोनू राम, पुरसनाराम साहब मंडल के मुकेश साध शहीद हेमू कालानी की वीरता, त्याग और राष्ट्रनिष्ठा का गुणगान करेंगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अशोक शर्मा मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करेंगे।

यहां भी होंगे कार्यक्रम

शहर के अन्य प्रमुख कार्यक्रमों में पूज्य सिंधी पंचायत बनीपार्क की ओर से कंवर कानन पार्क में सुबह नौ बजे श्रद्धांजलि सभा, दादी का फाटक स्थित पंचायत कार्यालय में सुबह 9:30 बजे देशभक्ति गीतों का आयोजन तथा हीरापथ मानसरोवर में सुबह 10:30 बजे बलिदान दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

पूर्व संध्या पर भी श्रद्धा के स्वर

बलिदान दिवस की पूर्व संध्या पर पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत, कुंभा मार्ग, प्रताप नगर में साध्वी तरुणा दीदी ने भजन और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। इस दौरान दीपदान कर शहीद को नमन किया गया। वहीं पूज्य सिंधी पंचायत सेक्टर 61-63 मानसरोवर तथा थड़ी मार्केट स्थित शीशमहल झूलेलाल मंदिर में शहीद हेमू कालानी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

धर्म और राष्ट्र के लिए हंसते-हंसते बलिदान

गौरतलब है कि अमर शहीद हेमू कालानी का जन्म 23 मार्च 1923 को अविभाजित भारत के सक्खर (वर्तमान सिंध) में हुआ। पिता पेसूमल और माता जेठीबाई के संस्कारों से पले-बढ़े हेमू बाल्यकाल से ही निर्भीक और देशभक्त थे। 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में उन्होंने ब्रिटिश सेना की हथियारों से भरी रेलगाड़ी को नुकसान पहुंचाने का साहसिक प्रयास किया। गिरफ्तारी और अमानवीय यातनाओं के बावजूद उन्होंने किसी साथी का नाम नहीं लिया। मात्र 19 वर्ष की आयु में 21 जनवरी 1943 को उन्होंने हंसते-हंसते मातृभूमि के लिए प्राण न्योछावर कर दिए। उनका जीवन आज भी धर्म, समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत है।