20 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bitiya @Work Campaign: आज बेटियां संभालेंगी कमान, गूगल फॉर्म से साझा करेंगी आइडिया, ऐसे करें तैयारी

Bitiya @Work: पत्रिका समूह के संस्थापक श्रद्धेय कपूर चन्द्र कुलिश जी के जन्मशती दिवस 20 मार्च को 'बिटिया @वर्क' अभियान के तहत बेटियां अपने माता-पिता के कार्यस्थल पर जाएंगी। वहां के कामकाज और दायित्वों को समझकर महत्त्वपूर्ण फैसलों में योगदान देंगी।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Arvind Rao

Mar 20, 2026

Patrika Bitiya @Work Initiative

Patrika Bitiya @Work Initiative

Patrika Bitiya @Work Initiative: जयपुर: 'बिटिया @वर्क' पहल के तहत आज कार्यस्थल का अनुभव लेने वाली बेटियों के लिए पत्रिका समूह ने विशेष फ्यूचर लीडर्स एक्सपीरियंस गूगल फॉर्म जारी किया है। इससे बेटियों को रचनात्मक सोच, समस्या समाधान और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में मदद मिलेगी।

इस गूगल फॉर्म से बेटियां अपने अनुभव, सीख और इनोवेटिव आइडिया सीधे पत्रिका के साथ भी साझा कर सकेंगी। इसके लिए जरूरी है कि वे पहले से थोड़ी तैयारी करें, ताकि विचारों को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने में मदद मिलेगी।

ऐसे करें तैयारी, ये रही टिप्स

अपने माता/पिता से उनके कार्यक्षेत्र के बारे में अच्छे से जानें।
कार्यस्थल पर आने वाली समस्याओं एवं चुनौतियों की जानकारी करें।
उन समस्याओं/चुनौतियों के आसान समाधान के बारे में सोचें।
कार्य को अधिक बेहतर और नए तरीकों से करने की सोचें ताकि जल्दी और आसानी से हो सके।
अपने आइडिया को पॉइंट्स में लिखें, आप प्रेजेंटेशन भी तैयार कर सकती हैं।

फोटो-वीडियो और अनुभव शेयर करें

इससे जुड़ी फोटो, वीडियो व अनुभव नीचे दिए गए ईमेल/वॉट्सऐप नंबर पर साझा करें। चयनित प्रविष्टियों को 21 मार्च के अंक में प्रकाशित किया जाएगा एवं शेष प्रविष्टियों को पत्रिका डिजिटल (patrika.com) के टॉपिक पेज (Bitiya@work) पर देख सकते हैं।
ईमेल: jaipur@in.patrika.com
व्हाट्सएप नंबरः 8094020235