
Patrika Bitiya @Work (Patrika Creative Image)
Patrika Bitiya @Work Initiative: जयपुर: पत्रिका समूह के 'बिटिया @वर्क' अभियान की थीम 'भविष्यवादी नवाचार और कार्यस्थल पर भविष्य का नेतृत्व' के लिए 20 मार्च को बेटियों को कार्यस्थल पर जरूर लाएं और इससे जुड़ी तैयारियों के लिए प्रोत्साहित करें।
पत्रिका समूह के संस्थापक श्रद्धेय कर्पूर चन्द्र कुलिश जी के जन्म शताब्दी वर्ष पर इस अभियान को उनकी दूरदृष्टा सोच के अनुरूप भविष्य की सार्थकता से जोड़ा गया है।
इसके लिए बेटियों को अपने अभिभावकों के कार्यस्थल से जुड़े कुछ नवाचार वाले आइडियाज तैयार करने हैं। अभिभावक उन्हें कार्यप्रणाली के बारे में समझाएं और एक दिन के लिए कार्य संबंधी निर्णय लेने का अवसर दें।
कार्यक्रम की तस्वीरें, वीडियो और अनुभव ईमेल या व्हाट्सएप से पत्रिका के साथ साझा किए जा सकेंगे। बेटियां अपने इनोवेटिव आइडिया गूगल फॉर्म के माध्यम से साझा करेंगी।
Updated on:
16 Mar 2026 01:36 pm
Published on:
16 Mar 2026 12:59 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Bitiya@work
