2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भानजी के भात में रुपयों का ढेर, 16 बीघा जमीन, 81 लाख कैश, 23 लाख के जेवर और धान से भरी नई ट्रैक्टर ट्रॉली दे आए, सवा तीन करोड़ का भात

इसकी पूरे जिले में ही नहीं पूरे राज्य में चर्चा हो रही है। नागौर के डेह तहसील के बुरड़ी गांव का यह मामला है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Jayant Sharma

•

Updated: 16 Mar 2023, 8:40 AM IST

photo_2023-03-16_08-39-21_mayra.jpg

Mayra Jaat Samaj

जयपुर
राजस्थान की शादियों की चर्चा पूरे देश दुनिया में होती है। इसी तरह की एक और शादी हो रही है राजस्थान के नागौर जिले मंे। नागौर जिले में रहने वाले एक जाट परिवार ने अपनी भानजी के भात में रुपयों का ढेर लगा दिया। इतना भात भर दिया कि नया रिकॉर्ड ही बना दिया। भात में इतना पैसा और जेवर दिए गए कि उसे देखने के लिए दर्जनों गावों के लोग वहां आ पहुंचे। भानजी के तीन मामा और उसके नाना भात के दौरान मौजूद रहे। समाज के बड़े लोगों के सामने ये भात भरा गया। इसकी पूरे जिले में ही नहीं पूरे राज्य में चर्चा हो रही है। नागौर के डेह तहसील के बुरड़ी गांव का यह मामला है।


दरअसल बुरड़ी गांव के रहने वाले भंवर लाल गरवा की बेटी की बेटी की शादी हो रही है। भंवर लाल के तीन बेटे हैं जिनका नाम हरेन्द्र, रामेश्वर और राजेन्द्र है। परिवार के पास करीब तीन सौ पचास बीघा खेती की जमीन है। हरेन्द्र, रामेश्वर और राजेन्द्र की भानजी की शादी होनी है। भानजी अनुष्का झाडे़ली गांव की रहने वाली है। भानजी का कल भात भरा गया इस भात मे गरवा परिवार की ओर से रुपयों का ढेर लगा दिया गया। मामा और नाना थाल में रुपए लेकर पहुंचे।

गरवा परिवार ने कल मायरा भरा उसमें साढ़े सोलह बीघा खेती की जमीन, 81 लाख रुपए नगद, 23 लाख रुपए के गहने धान से भरी हुई नई ट्रैक्टर ट्रॉली और भानजी को एक स्कूटी दी है। साथ ही परिवार के लोगों को चांदी का रुपया कलदार दिया है हर व्यक्ति को।


अनुष्का के नाना भंवर लाल गरवा ने कहा कि हमारे यहां परपंरा है बहू, बेटी और बहन ही सबसे बड़ा धन है। इनका सम्मान सबसे ज्यादा जरुरी है। दिल खोलकर भात भरने की हमारे पुरखों की प्रथा रही है। बेटी बहन के भाग से ही सब कुछ मिलता है, तो समय आने पर उनको वापस लौटाना भी सबसे ज्यादा जरुरी है। इस भात की पूरे जिले में चर्चा हो रही है। भात के कार्यक्रम में परिवार और आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।