15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

औषधि नियंत्रण संगठन के 29 नवनिर्मित भवनों का लोकार्पण

- चिकित्सा मंत्री ने वचुअली किया लोकार्पण

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Tasneem Khan

Jul 23, 2021

Inauguration of 29 newly constructed buildings of Drug Control Organization

Inauguration of 29 newly constructed buildings of Drug Control Organization

Jaipur चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने शुक्रवार को औषधि नियंत्रण संगठन (Drug Control Organization) के नए भवनों का लोकार्पण किया। वर्चुअली आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ‘स्ट्रैथंनिंग ऑफ ड्रग रेग्यूलेटरी सिस्टम‘ योजना के तहत विभाग ने औषधि नियंत्रण संगठन (Drug Control Organization) के कार्यालयों में सिविल वर्क के लिए 9.62 करोड रूपए खर्च कर 25 जिलों में कार्यालय भवन तैयार किए हैं। वहीं राज्य सरकार की ओर से औषधि नियंत्रक, सहायक औषधि नियंत्रक एवं औषधि नियंत्रण अधिकारी के भी विभिन्न पद स्वीकृत किए गए हैं।

यहां शुरू हुए नए कार्यालय
औषधि नियत्रंण संगठन (Drug Control Organization) के मुख्यालय में 10 हजार वर्गफीट, एडीसी कार्यालय सेठी कालोनी में 2500 वर्गफीट, एडीसी कार्यालय भरतपुर, अलवर, सीकर, झुन्झुनू, सवाईमाधोपुर, कोटा, झालावाड़, पाली, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौडगढ़, बाड़मेर, चूरू, बीकानेर, जोधपुर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ, नागौर, अजमेर, भीलवाड़ा व टोंक में 1-1 हजार वर्गफीट एवं डीसीओ ऑफिस धौलपुर, दौसा, करौली, बूंदी, प्रतापगढ, डूंगरपुर, सिरोही, जैसलमेर एवं राजसमन्द में 500-500 वर्गफीट निर्माण कार्य करवाया गया है। योजना के तहत ही राज्य की चारों औषधि परीक्षण प्रयोगशालाओं जयपुर, जोधपुर, बीकानेर व उदयपुर को उपकरण उपलब्ध करवाने की कार्यवाही भी प्रक्रियाधीन है।

ये रहे मौजूद
इस अवसर पर चिकित्सा सचिव डॉ. सिद्धार्थ महाजन, औषध नियंत्रक राजाराम शर्मा, निदेशक जनस्वास्थ्य डॉ. केके शर्मा, मुख्य अभियंता वीके मीणा एवं संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन संयुक्त निदेशक जनसंपर्क गोविंद पारीक ने किया।