
Income Tax Calculator - Calculate your Taxes Online for FY 2018-19
xजयपुर। इस वित्तीय वर्ष अब आपको ना किसी टैक्स एक्स्पर्ट पर निर्भर होने की जरुरत है और ना ही आपको जरुरत होगी किसी टैक्स कैलक्युलेटर की। बस हमारी बताई इन बातों को ध्यान में रखें और आपके लिए खुद ही इंकम टैक्स कैलक्युलेशन आसान हो जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Income में बदलाव होते हैं तो उसके साथ income tax की देनदारी में भी बदलाव आ जाते हैं। लेकिन, ज्यादातर लोगों को ये नहीं पता होता कि tax liability या टैक्स देनदारी तय होती कैसे है? ये सब कुछ तब और और भी ज्यादा परेशानी भरा होता है जब Tax Rate ही बदल जाए। हालांकि, आप Income Tax Calculation के चरण अच्छी तरह से समझ लें तो, ये काम काफी आसान हो जाएगा। आइए हम आपको बताते हैं इनकम टैक्स कैलक्युलेशन का तरीका—
Tax Calculation से पहले ये बातें आपके लिए जानना है जरूरी
Income Tax की सही कैलक्युलेशन बिल्कुल भी मुश्किल नहीं है। कुछ जरूरी चीजें समझ लेने से ये गणना करना और भी आसान हो जाएगा।अब पढ़िए वो कौनसी चीजें हैं—
एक financial year की पूरी आमदनी पर टैक्स
किसी भी financial year के दौरान कमाई गई कुल राशि पर में Income Tax की गणना की जाती है। ये financial year किसी calendar Year के 1 अप्रैल से शुरू होकर 31 मार्च तक चलता है। जैसे इस बार वित्तीय वर्ष 2018-19 में financial year 1 अप्रैल 2018 से 31 मार्च 2019 तक होगा।
इसी अवधि के दौरान यानी 1 अप्रैल 2018 से 31 मार्च 2019 तक कमाई गई राशि से जो भी कमाई होगी वो सारी financial year 2018-19 के लिए आपके Income Tax को निर्धारित करेगी। ये कमाई विभिन्न साधनों जैसे वेतन, बिजनस, किराया, फ्रीलांसिंग, कैपिटल गेन से हो सकती है।
बदलते हैं इनकम टैक्स रेट
इनकम टैक्स रेट बदलती रहती है, जो केंद्र सरकार तय करती है। कमाई के अलग अलग Slabs के हिसाब से ये रेट तय होती है। अलग-अलग स्तर की Income पर अलग-अलग टैक्स रेट को ही Income Tax Slab Rates कहते हैं।
आपको मालूम होगा कि सरकार किसी financial year के शुरू होने से पहला उसका बजट पेश करती है। इस बजट में घोषित किया जाने वाला income tax slab rate पूरे वित्तीय वर्ष में लागू रहता है। जैसे 2018 के बजट में जो भी income tax slab rate तय हुआ था, वह वित्तीय वर्ष 2018-19 की आमदनी पर Income Tax की कैलक्युलेशन में काम आएगा।
यानी कि आपको भी अपने Income Tax की गणना के लिए संबंधित वित्तीय वर्ष में लागू correct income tax slab rate का ही उपयोग करना होगा। उदाहरण के लिए, अगर आप वित्तीय वर्ष 2018-19 की आमदनी पर Income Tax की गणना करते हैं तो इसके लिए वित्तीय वर्ष 2018-19 में लागू income tax slab rate का ही उपयोग करेंगे। जिसकी घोषणा बजट 2018 में की गई है।
Published on:
23 Mar 2018 01:01 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
