9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिना मापदण्ड ब्रेकर लगा ना दे जान पर ब्रेक

निवाई. नगरपालिका ओर से शहर में बनाए जा रहे ब्रेकर परेशानी का सबब बन रहे हैं। पालिका का कहना है कि दुर्घटना को रोकने के लिए मुख्य मार्गों एवं कॉलोनियों में ब्रेकर बनाए जा रहे हंै। लोगों का आरोप है कि बिना मापदण्डों के ही ब्रेकर बनवा दिए।

less than 1 minute read
Google source verification
tonk

निवाई शहर की शिवाजी कॉलोनी में बगीची के सामने बनाया गया ब्रेकर।

निवाई. नगरपालिका ओर से शहर में बनाए जा रहे ब्रेकर परेशानी का सबब बन रहे हैं। पालिका का कहना है कि दुर्घटना को रोकने के लिए मुख्य मार्गों एवं कॉलोनियों में ब्रेकर बनाए जा रहे हैं।लोगों का आरोप है कि बिना मापदण्डों के ही ब्रेकर बनवा दिए। ये ब्रेकर करीब 6 इंच की खड़ी दीवार की तरह व कई स्थानों पर इससे अधिक ऊंचाई के बना दिए जाने से छोटे वाहन के चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उल्लेखनीय है कि गत 22 फरवरी को कल्याण कॉलोनी के सामने निवाई-टोंक रोड पर भी ब्रेकर बनाया गया था, लेकिन उसी दिन एक बाइक पर सवार दो महिलाओं सहित तीन जनों के गिरकर घायल हो जाने पर लोगों ने इस ब्रेकर को उसी दिन हटवा दिया था।

इससे दुर्घटनाएं हो रही हैं

शहर के स्पीड ब्रेकर दुर्घटनाओं ब्रेकर आमंत्रण दे रहे हैं। कल्याण कॉलोनी के सामने भी ब्रेकर बनाया गया था। इसकी ऊंचाई अधिक होने से उसी दिन तीन दुर्घटनाएं हुई। गुस्साए लोगों ने ये ब्रेकर हटा दिया।

प्रहलाद सैनी, पूर्व पार्षद

सफेद लाइनिंग कराएं

जहां आवश्यकता है, वहीं पर ब्रेकर बनवाए जाएं। ये ढलान लिए होने चाहिए। इसके साथ ही ब्रेकर के दोनों तरफ सफेद लाइनिंग कराई जाए। इससे ये दूर से दिख जाएंगे।

सत्यनारायण सैन निवासी पहाड़ी चुंगी नाका निवाई।

अंधेरे में भी दिखाई दे

ब्रेकर बनवाना अच्छी बात है, लेकिन इन्हें मापदण्डानुसार बनवाया जाता तो ठीक रहता। इनके दोनों तरफ तीन-तीन रेडियम की सफेद लाइन डाली जानी चाहिए। इससे ये अंधेरे में भी दिखाई दे सके।

रामसहाय मुन्शी निवासी मालियों का मोहल्ला।

ये भी पढ़ें

image