9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

राजस्थान सरकार में गृह राज्य मंत्री राजेंद्र यादव पर आयकर छापा

राजस्थान में मिड डे मील में कमाई पर राजधानी जयपुर समेत कोटपुतली, दिल्ली, महाराष्ट्र, उत्तराखंड अन्य कई जगहों पर बुधवार को आयकर विभाग की टीम ने कार्रवाई शुरू की है। आयकर विभाग के अनुसार मिड डे मील में कमाई करने वालों पर इनकम टैक्स की छापेमारी चल रही है।

Google source verification

राजस्थान में मिड डे मील में कमाई पर राजधानी जयपुर समेत कोटपुतली, दिल्ली, महाराष्ट्र, उत्तराखंड अन्य कई जगहों पर बुधवार को आयकर विभाग की टीम ने कार्रवाई शुरू की है। आयकर विभाग के अनुसार मिड डे मील में कमाई करने वालों पर इनकम टैक्स की छापेमारी चल रही है। अशोक गहलोत सरकार में गृह राज्य मंत्री राजेंद्र यादव और मिड डे मील कारोबारी समूह पर आयकर छापा पड़ा है। मंत्री राजेंद्र यादव की कोटपुतली में पोषाहार बनाने की फैक्ट्री है। कुल 53 जगहों पर अब तक आईटी की टीमें पहुंचीं हैं। करीब 300 से अधिक पुलिसकर्मी आयकर रेड में शामिल हैं। 100 वाहनों का भी आयकर रेड में इस्तेमाल किया जा रहा है। जयपुर जिले के कोटपुतली में भी छापेमारी की गई है।
विभाग की टीम बुधवार सुबह से ही लगातार ठिकानों पर तलाशी अभियान चला रही है। बताया जा रहा है कि छापेमारी की कार्रवाई के बाद बड़ी मात्रा में काला धन उजागर हो सकता है। बता दें कि आयकर विभाग की अलग-अलग टीमें कारोबारी के घर, दफ्तर और प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई कर रही है, जिसके बाद बताया जा रहा है कि कारोबारी के अन्य सहयोगियों में भी हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक जयपुर समेत अन्य इलाकों में कारोबारी के ठिकानों पर इनकम टैक्स की कार्रवाई चल रही है। कार्रवाई में 300 से अधिक पुलिसकर्मियों का सहयोग लिया गया है।