आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी 2019 को हुए आतंकी हमला देश का सबसे बड़ा आतंकी हमला है। इस हमले में देश के 40 जवान शहीद हो गए। सीआरपीएफ के काफिले पर किए गए इस आत्मघाती हमले में शहीद होने वाले जवानों में राजस्थान के भी पांच सपूत शामिल हैं।
जयपुर के रोहिताश लाम्बा, धौलपुर के भागीरथ, राजसमंद के नारायण लाल गुर्जर, भरतपुर के जीतराम गुर्जर और कोटा के हेमराज मीणा पुलवामा हमले में शहीद हुए थे। इस आत्मघाती हमले में राजसमंद के कुंवारिया के नारायण लाल गुर्जर भी शहीद हुए थे।