
राजीव गांधी की दूरगामी सोच से भारत को मिली मजबूती : गहलोत
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में उनकी प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित किए। गहलोत ने पुण्यतिथि पर हुए कार्यक्रम में कहा कि राजीव गांधी ने 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार दिया, ताकि युवा शक्ति देश के विकास में अपनी अहम भागीदारी निभा सके।
गहलोत ने कहा कि राजीव गांधी ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए महिलाओं और अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग की राजनीति में भागीदारी सुनिश्चित की। विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में राजीव गांधी के लिए निर्णयों से ही देश को तकनीकी विकास में ऊंचाईयां मिली। तकनीक और संचार से ही भारत आगे बढ़ा।
मुख्यमंत्री ने युवाओं से भारतीय संविधान की रक्षा और मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बिना किसी की निंदा करते हुए स्वयं मेहनत कर आगे बढ़े। इस अवसर पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. महेश जोशी, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास, महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, रफीक खान, अमीन कागजी, समाज कल्याण बोर्ड अध्यक्ष अर्चना शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Published on:
21 May 2023 04:51 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
