9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan: बीच सड़क युवती का पीछे से टॉप उठाकर निकला मनचला, कांग्रेस ने वीडियो शेयर कर बीजेपी सरकार को घेरा

Jaipur Viral Video: राजस्थान में बीच सड़क युवती का टॉप उठाने का वीडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक तनाव तेज हो गया है। कांग्रेस ने वीडियो साझाकर बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा है।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Kamal Mishra

Apr 09, 2026

Jaipur Viral Video

वायरल वीडियो का शॉट (फोटो-सोशल मीडिया)

जयपुर। राजस्थान में इन दिनों दो वीडियो ऐसे वायरल हुए, जिन्होंने पुलिस प्रशासन की नींद उड़ा दी है। अब इन वीडियो को राजस्थान कांग्रेस के एक्स हैंडल (पूर्व में ट्विटर) से शेयर किया गया है। वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि एक युवक बीच सड़क युवती को छेड़कर निकल जाता है। वहीं दूसरे वीडियो में एक शख्स की सरेआम पिटाई हो रही है, जबकि लोग तमाशबीन बनकर देख रहे हैं।

अब इन दोनों वीडियो को राजस्थान कांग्रेस के एक्स हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करने के साथ ही सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए गए हैं। राजस्थान कांग्रेस ने लिखा- 'ये शर्मनाक तस्वीरें राजस्थान की हैं… जहां सड़कों पर बहनों और बेटियों को सरेआम परेशान किया जा रहा है, और गुंडे-बदमाश आम लोगों के साथ मारपीट कर रहे हैं। क्योंकि BJP की सरकार में कानून का डर पूरी तरह खत्म हो चुका है। BJP के कुशासन में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, और सरकार तमाशबीन बनी हुई है।'

कांग्रेस के हैंडल से शेयर किया गया वीडियो :

सरेआम शख्स की पिटाई

पहला वीडियो राजधानी जयपुर के महेश नगर थाना क्षेत्र स्थित स्वेज फार्म इलाके का बताया जा रहा है, जिसमें कुछ दबंग लोग एक शख्स की सरेआम पिटाई करते नजर आ रहे हैं। वहीं लोग सिर्फ तमाशबीन बनकर देख रहे हैं। लाचार स्थिति में शख्स सड़क पर गिरा हुआ है और कुछ लोग उसकी बेरहमी से पिटाई कर रहे हैं।

किसी ने वीडियो बनाकर किया शेयर

बताया जा रहा है कि यह मारपीट कथित तौर पर गाली-गलौज को लेकर शुरू हुई थी। इस मामले में रामनगर विस्तार के रहने वाले पीड़ित हरिशंकर शर्मा ने महेश नगर थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया कि राहुल और गौतम नाम के युवकों ने अपने तीन-चार अन्य साथियों के साथ मिलकर सड़क पर रोककर उसपर हमला कर दिया। इस मारपीट का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जिसके बाद लोग पुलिस प्रशासन की कार्य प्रणाली पर गंभीर सवाल उठा रहे हैं।

युवती का बीच सड़क उठाया टॉप

वहीं दूसरी तरफ युवती के साथ छेड़छाड़ का वीडियो भी जयपुर का बताया जा रहा है। हालांकि, राजस्थान पत्रिका इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इस वीडियो को राजस्थान कांग्रेस समेत कई यूजर्स ने एक्स हैंडल पर शेयर किया है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक युवती बाइक पर किसी के साथ पीछे बैठकर जा रही है। वहीं उसके पीछे से बाइक से दो युवक जा रहे हैं। बाइक पर पीछे बैठा मनचला युवक युवती के कपड़े को पीछे से उठा देता है।

यूजर्स दे रहे कड़ी प्रतिक्रिया

कांग्रेस के एक्स हैंडल से वीडियो शेयर होने के बाद यूजर्स भी लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इन घटनाओं को लेकर लोग लगातार पुलिस प्रशासन पर सवाल उठा रहे हैं। वहीं कांग्रेस का कहना है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब है। राजस्थान की सरकार ऐसे अराजक तत्वों पर लगाम लगाने में फेल साबित हो रही है।