
CM Bhajan Lal Sharma
जयपुर। राजस्थान में सीमावर्ती जिलों में बढ़ते तनाव के मद्देनजर राज्य सरकार ने तत्काल प्रभाव से प्रदेश में सभी सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी है। सात जिलों में आपदा प्रबंधन के लिए 27.5 करोड़ रुपए की राशि जारी की गई है और इन जिलों में सभी रिक्त पदों को तुरंत भरने को कहा गया है।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने तनावपूर्ण हालात को देखते हुए देर रात गुरूवार रात उच्च अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था की समीक्षा की।
बैठक के दौरान ही सीएम ने बाड़मेर, जैसलमेर, श्रीगंगानगर, बीकानेर कलक्टर और एसपी से बात की। उनको हालातों के मद्देनजर तुरंत उचित निर्णय लेने को कहा गया है। सीएम ने जोधपुर-फलौदी और हनुमानगढ़ जिले के लिए ढाई- ढाई करोड़ रुपए जारी किए हैं। बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर और श्रीगंगानगर जिलों को पांच-पांच करोड़ रुपए जारी किए गए हैं।
बैठक में मुख्य सचिव सुधांश पंत, डीजीपी यू आर साहू, डीजीपी इंटेलिजेंस संजय अग्रवाल, एडीजी कानून-व्यवस्था विशाल बंसल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बैठक देर रात तक लगातार चल रही थी।
-ब्लैकआउट ड्रिल्स की कड़ाई से निगरानी हो –किसी भी प्रकार की चूक न हो।
-अतिरिक्त RAC कंपनी को सीमावर्ती जिलों में तैनात किया जाए।
-SDRF की यूनिट्स को भी सीमावर्ती क्षेत्रों में भेजा जाए।
-खुफिया विभाग में अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती की जाए।
-सभी रिक्त पदों को शीघ्र भरने की प्रक्रिया शुरू की जाए।
-अतिरिक्त फायर ब्रिगेड वाहन व एंबुलेंस सीमावर्ती क्षेत्रों में भेजी जाएं।
-ब्लड बैंक को तत्परता से चालू किया जाए।
-JCB व क्रेन जैसी भारी मशीनरी उपलब्ध रखी जाए।
-पुलिस विभाग में सभी रिक्तियों को तत्काल भरा जाए।
Updated on:
8 May 2025, 10:23 PM IST
Published on:
8 May 2025, 10:19 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.