
Grammy में फिर लहराया भारत का परचम, Ricky Kej ने जीता तीसरा Award
लॉस एंजिल्स. भारतीय मूल के संगीतकार रिकी केज (Ricky Kej) ने एलबम 'डिवाइन टाइड्स' (Divine Tides) के लिए तीसरा ग्रैमी अवॉर्ड (Grammy Award) जीता है। तीन ग्रैमी पाने वाले वह पहले भारतीय हैं। लॉस एंजिल्स में सोमवार को अवॉर्ड समारोह में उन्हें यह अवॉर्ड बेस्ट इमर्सिव ऑडियो (Immersive Audio) एलबम श्रेणी में ब्रिटिश रॉकबैंड 'द पुलिस' (The Police) के ड्रमर Stewart Copeland के साथ दिया गया।
रिकी केज ने ट्वीट किया, मैं यह पुरस्कार भारत को समर्पित करता हूं। 'डिवाइन टाइड्स' में नौ गाने और आठ वीडियो हैं। वीडियो हिमालय और स्पेन के बर्फीले इलाकों में फिल्माए गए। अमरीका के नॉर्थ कैरोलिना में जन्मे रिकी आठ साल की उम्र से बेंगलूरु में रह रहे हैं। बेंगलूरु में स्कूली शिक्षा के बाद उन्होंने ऑक्सफोर्ड डेंटल कॉलेज से डिग्री हासिल की। उस्ताद नुसरत फतेह अली, पंडित रविशंकर और पीटर गैब्रियल को प्रेरणा स्रोत मानने वाले रिकी केज कन्नड़ फिल्मों के लिए तीन हजार से ज्यादा जिंगल्स बना चुके हैं। उन्हें 20 देशों में सौ से ज्यादा पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है।
बेयोंसे नोल्स ने तोड़ा अवॉर्ड का रेकॉर्ड
अमरीका की मशहूर सिंगर-डांसर बेयोंसे (Beyonce) ने 32वां ग्रैमी अवॉर्ड जीतकर इतिहास रच दिया। उन्होंने हंगरी मूल के ब्रिटिश संगीतकार जॉर्ज सोल्टी (Georg Solti) का रेकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने 31 ग्रैमी अवॉर्ड जीते थे। बेयोंसे ने अपने सुपरहिट गाने 'ब्रेक माय सोल' (Break My Soul) के लिए बेस्ट डांस और 'प्लास्टिक ऑफ द सोफा' (Plastic Off the Sofa) के लिए बेस्ट ट्रेडिशनल आर एंड बी परफॉर्मेंस की श्रेणी में ग्रैमी अवॉर्ड जीता।
अनुष्का शंकर आठवीं बार चूकीं
दिवंगत सितार वादक पंडित रविशंकर की बेटी अनुष्का शंकर (Anoushka Shankar) ग्रैमी जीतने से फिर चूक गईं। उनके एलबम 'बिटवीन अस' को ग्लोबल म्यूजिक एलबम की श्रेणी में नॉमिनेट किया गया था। इससे पहले भी अनुष्का को ग्रैमी के लिए सात बार नॉमिनेट किया गया। वह हर बार अवॉर्ड से चूक गईं।
Published on:
07 Feb 2023 01:05 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
