7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

India vs Australia World Cup 2023 Final : सीएम गहलोत ने दिल से दी टीम इंडिया को शुभकामनाएं, जानें क्या कहा

India vs Australia World Cup 2023 Final : आईसीसी वनडे विश्व कप क्रिकेट 2023 का फाइनल रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है। राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने टीम इंडिया को दिल से दी शुभकामनाएं दी। जानें क्या कहा ?

less than 1 minute read
Google source verification
ashok_gehlot_7.jpg

CM Ashok Gehlot

World Cup Final Match : अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को आईसीसी वनडे विश्व कप क्रिकेट 2023 का फाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा है तो आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के कप्तान पैट कमिंस हैं। विश्व कप फाइनल को लेकर राजस्थान के क्रिकेट प्रेमियों में बड़ा उत्साह है। भारत इस वक्त बल्लेबाजी कर रहा है। भारत, आस्ट्रेलिया से टॉस हार गया था। 43 ओवर में भारत के 215 रन है। 8 विकेट गिर चुके हैं। इस अवसर पर राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने टीम इंडिया को दिल से दी शुभकामनाएं दी। सीएम अशोक गहलोत ने कहा, जीतेंगे हम फिर से! टीम इंडिया के 11 खिलाड़ियों की लगातार 11वीं जीत के लिए करोड़ों भारतीयों की दुआ, प्रार्थना, प्रेयर और अरदास साथ है। नीली जर्सी नीले आसमान में लहराएगी। टीम इंडिया विश्वविजेता बन जाएगी। शुभकामनाएं दिल से!

यह भी पढ़ें - India vs Australia World Cup 2023 Final : रेस्त्रां, थियेटर, कैफे में फाइनल मुकाबले की तैयारियां पूरी, मैच का बेसब्री से इंतजार

यह भी पढ़ें - India vs Australia World Cup 2023 Final : भारत जीतेगा या आस्ट्रेलिया, जानें ज्योतिषीय गणित से क्या निकला रिजल्ट