9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्विस बैंकों में भारतीयों ने 2021 में जमा किया 30,500 करोड़ कालाधन

स्विस बैंकों में 2021 में भारतीय कंपनियों और लोगों की ओर से 30,500 करोड़ रुपए जमा किए गए। यह राशि पिछले 14 साल में सबसे ज्यादा है। वर्ष 2020 में यह आंकड़ा 20,700 करोड़ रुपए था। राशि में प्रतिभूतियों और इसी तरह के अन्य साधनों के साथ जमा को भी शामिल किया गया है।

2 min read
Google source verification
swiss-bank-black-money.jpg

स्विस बैंकों में 2021 में भारतीय कंपनियों और लोगों की ओर से 30,500 करोड़ रुपए जमा किए गए। यह राशि पिछले 14 साल में सबसे ज्यादा है। वर्ष 2020 में यह आंकड़ा 20,700 करोड़ रुपए था। राशि में प्रतिभूतियों और इसी तरह के अन्य साधनों के साथ जमा को भी शामिल किया गया है।

स्विट्जरलैंड के केंद्रीय बैंक की ओर से गुरुवार को जारी सालाना आंकड़ों के मुताबिक भारतीयों के बचत और चालू खातों में जमा रकम सात साल के उच्च स्तर 4,800 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है। इसके पहले दो साल तक इसमें गिरावट का रुझान था। स्विस नेशनल बैंक ने बताया कि भारतीय ग्राहकों की 2021 अंत तक 30,839 करोड़ रुपए की देनदारी थी।


इसमें 4,800 करोड़ रुपए खाते में जमा किए गए। यह आंकड़ा 2020 में 4,000 करोड़ रुपए था। सबसे ज्यादा रकम बॉन्ड्स, प्रतिभूति और अन्य साधनों के जरिए जमा हुई, जो करीब 16,000 करोड़ रुपए है। स्विस बैंक में भारतीयों की सबसे ज्यादा रकम 52, 000 करोड़ रुपए 2006 में जमा थी। इसके बाद इसमें गिरावट आती गई। हालांकि 2011, 2013, 2017, 2020 और 2021 में इसमें बढ़त देखी गई।

सब कुछ गुप्त
स्विट्जरलैंड में करीब 400 बैंक हैं। इनमें यूबीएस और क्रेडिट सुइस ग्रुप अहम हैं। सभी बैंक गोपनीयता कानून की धारा 47 के तहत बैंक अकाउंट खुलवाने वाले की गोपनीयता रखते हैं। इसीलिए कई भारतीय इनमें धन जमा करते हैं।

14 साल के उच्चतम स्तर पर

इससे पहले वर्ष 2020 के अंत तक स्विट्ज़रलैंड के बैंकों में भारतीय का धन 20,700 करोड़ रुपये था। भारतीय ग्राहकों के बचत या जमा खातों में जमा राशि दो साल की गिरावट की बाद 2021 में लगभग 4,800 करोड़ रुपये के सात साल के उच्चस्तर पर पहुंच गई।

सबसे अधिक ब्रिटेन का पैसा
स्विस बैंकों में सबसे ज्यादा ब्रिटेन का 379 अरब स्विस फ्रैंक जमा है। दूसरे नंबर पर अमरीकियों का168 अरब स्विस फ्रैंक जमा है। 100 अरब से अधिक जमा वाले ग्राहकों की सूची में केवल अमेरिका और ब्रिटेन शामिल हैं।

ये हैं 10 शीर्ष देश
स्विस बैंकों में पैसा रखने वाले दस शीर्ष देशों की सूची में वेस्ट इंडीज, जर्मनी, फ्रांस, सिंगापुर, हांगकांग, बाहमास, नीदरलैंड, केमन आइलैंड और साइप्रस है। इस सूची में भारत का स्थान 44वां है। इसके बाद पोलैंड, दक्षिण कोरिया, स्वीडन, बांग्लादेश और पाकिस्तान का नाम आता है।

पाकिस्तानी भी पीछे नहीं
पाकिस्तानियों की जमा राशि भी स्विस बैंकों में बढ़कर 71.2 करोड़ स्विस फ्रैंक और बांग्लादेश के ग्राहकों की जमा राशि बढ़कर 87.2 करोड़ स्विस फ्रैंक हो गई है। भारत के साथ बंगलादेश और पाकिस्तान जैसे पड़ोसी देशों में भी स्विस बैंकों में कथित काला धन हमेशा से चर्चाओं में रहा है।