
जयपुर। देश की प्रधानमंत्री रहीं इंदिरा गांधी को अपने ननिहाल जयपुर की बगरू प्रिंट की साड़ी खूब पसंद थी। जयपुर या राजस्थान यात्रा के दौरान वे हमेशा बगरूप्रिंट की साड़ी पहने रहतीं। वरिष्ठ पत्रकार व बगरू के सरंपच रहे सीताराम झालानी के मुताबिक 29 दिसम्बर, 1979 को उन्होंने यहां एक सभा में पहुंची इंदिरा को बगरू प्रिंट की साड़ी भेंट की थी। प्रधानमंत्री बनने के बाद भी जयपुर यात्रा के दौरान वे बगरू प्रिंट की साड़ी पहनकर आई।
Published on:
16 Aug 2017, 6:08 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.