
इंदिरा रसोई में महिलाओं को नि:शुल्क भोजन, महापौर ने भी खाया खाना
जयपुर। हेरिटेज नगर निगम क्षेत्र में संचालित इंदिरा रसोइयों में आज महिलाओं को नि:शुल्क भोजन मिल रहा है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महापौर मुनेश गुर्जर ने पहल करते हुए इंदिरा रसोइयों में महिलाओं को नि:शुल्क भोजन करवाया जा रहा है। इन रसोइयों में भोजन करने पर लाभार्थी की ओर से दिए जाने वाले 8 रुपए का भुगतान महापौर मुनेश गुर्जर खुद करेंगी। वहीं महापौर मुनेश गुर्जर ने खुद भी जलमहल की पाल पर इंदिरा रसोई में भोजन किया।
महापौर मुनेश गुर्जर ने बताया कि महिला दिवस के उपलक्ष्य में आज इंदिरा रसोइयों में महिलाओं केा नि:शुल्क भोजन करवाया जा रहा है। हेरिटेज निगम क्षेत्र की सभी इंदिरा रसोइयों में महिलाओं को दोनों समय का भोजन नि:शुल्क दिया जा रहा है। प्रति लाभार्थी के भोजन का 8 रुपए का खर्चा वे स्वयं उठाएगी।
महिलाओं को परोसा भोजन
महापौर मुनेश गुर्जर ने जलमहल की पाल पर बनी इंदिरा रसोई में दोपहर में महिलाओं को अपने हाथों से भोजन परोसा। इस दौरान उन्होंने खुद भी इंदिरा रसोई में बैठककर भोजन किया। वहां भोजन कर रहे लोगों से भोजन की गुणवत्ता को लेकर जानकारी ली।
Published on:
08 Mar 2023 02:29 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
