12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL: राजस्थान रॉयल्स से खेलेगा 13 साल का वैभव, फ्रेंचाइजी ने 1.10 करोड़ में खरीदा

IPL Auction 2025: वैभव सूर्यवंशी ने चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यूथ टेस्ट सीरीज़ के दौरान सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया जब उन्होंने केवल 62 गेंदों पर 104 रन बनाए।

less than 1 minute read
Google source verification

Vaibhav Suryavanshi IPL: बिहार के 13 वर्षीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को सोमवार को सऊदी अरब के जेद्दा में चल रही इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) नीलामी 2025 में राजस्थान रॉयल्स ने 1.10 करोड़ रु. में खरीदा है। उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपए था। बाएं हाथ के बल्लेबाज वैभव लंबे-लंबे छक्के लगाने के लिए जाने जाते हैं। उनका चयन राजस्थान रॉयल्स के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने किया था। वैभव के लिए राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स लंबी जंग छिड़ी पर आखिर में सफलता राजस्थान रॉयल्स को मिली। 2023-24 रणजी ट्रॉफी सीजन के दौरान, वैभव सूर्यवंशी ने मुंबई के खिलाफ महज 12 साल और 284 दिन की उम्र में पदार्पण किया था।

कंगारुओं के खिलाफ मारे 104 रन

वैभव सूर्यवंशी ने चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यूथ टेस्ट सीरीज़ के दौरान सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया जब उन्होंने केवल 62 गेंदों पर 104 रन बनाए। क्रिकेट इतिहास में वह 13 साल और 188 दिन की उम्र में सबसे कम उम्र के शतकवीर भी बने। उन्होंने युवा स्तर पर किसी भारतीय द्वारा सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड भी बनाया। उन्होंने 58 गेंदों पर धमाकेदार शतक बनाया, जो इस स्तर पर दूसरा सबसे तेज शतक है, इंग्लैंड के मोईन अली के बाद, जिन्होंने 56 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की।

यह भी पढ़ें : Success Story: करोड़ों में है राजस्थान की इस 8वीं पास महिला का सालाना टर्नओवर, पति का काम बंद होने के बाद शुरू किया Business