
आईपीएल : नजर अगले साल के ऑक्शन पर...फ्रेंचाइजियों इन पांच खिलाडिय़ों पर खेल सकती हैं दांव
जयपुर। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सीजन 2020 अब समापन की ओर है। ग्रुप स्तर पर कई खिलाडिय़ों ने हैरतअंगेज प्रदर्शन कर न केवल दर्शकों को चौंकाया बल्कि फ्रेंचाइजियों को भी आकर्षित किया है। पैसे से भरपूर इस लीग में अब फ्रेंचाइजियों की नजर अगले साल के ऑक्शन पर इन खिलाडिय़ों पर रहेगी।
सूर्य कुमार यादव
मुंबई इंडियंस के इस बल्लेबाज ने अपनी धांसू बल्लेबाजी से सभी को आकर्षित किया है। उनके बड़े शॉट मुंबई के लिए गेम चेंजर साबित हुए। सूर्य कुमार ने 13 मैचों में 153.29 स्ट्राइक रेट के साथ 374 रन बनाए। वे आईपीएल में 1922 रन पूरे कर चुके हैं। मुंबई ने उन्हें 3.2 करोड़ में खरीदा था, यदि उन्हें रिलीज करती है तो वे फ्रेंचाइजियों के लिए बिडिंग वॉर करेंगे।
देवदत्त पडिक्कल
देवदत्त पिछले साल तक बेंगलूरु की टीम में साइडलाइप रहे और एक भी मैच नहीं खेल सके थे लेकिन इस साल वे बेंगलूरु के पसंदीदा खिलाड़ी बन बन गए हैं। 18 वर्र्षीय इस खिलाड़ी को बेंगलूरु ने 2019 में 20 लाख रुपए में खरीदा था। इस सीजन में देवदत्त ने 14 मैचों में 472 रन ठोककर सबको चौंका दिया है। देवदत्त ने इस सीजन में पांच अद्र्धशतक भी ठोके हैं। देवदत्त ने सचिन के सबसे तेज १ हजार टी-२० रन का रेकॉर्ड भी ब्रेक किया है।
वरुण चक्रवर्ती
किंग्स इलवेन पंजाब से रिलीज होकर कोलकाता नाइटराइडर्स का हिस्सा बने लेग स्पिनर वरुण पर कोलकाता ने 8.4 करोड़ का दांव खेलकर चौंकाया था। वरुण ने उसे सही साबित किया। वरुण इस सीजन में 13 मैचों में 7.10 की इकॉनोमी से 17 विकेट ले चुके हैं। इसके लिए उन्होंने 346 रन खर्च किए। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन २० रन पर 5 विकेट रहा। इस प्रदर्शन का इनाम उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चयन के रूप में मिला
रितुराज गायकवाड़
कोरोना वायरस से जूझने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के रितुराज गायकवाड़ ने इस सीजन में एक के बाद एक तीन अद्र्धशतक जमाकर सुर्खियों में छा गए। महज २० लाख रुपए की कीमत के इस खिलाड़ी ने चेन्नई का इस सीजन में समानजनक विदाई दिलाने के लिए भी जाना जाएगा। महाराष्ट्र के इस खिलाड़ी का शुरू के तीन मैचों में स्कोर 0, 5, 0 रहा लेकिन अंतिम तीन मैचों में उसने 199 रन जोड़े (65, 72 और 62)। वे पहले ऐसे अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी बने जिन्होंने लगातार तीन अद्र्धशतक जमाए।
क्रिस गेल
इस सीजन के लीग मैच के पहले हॉफ में पंजाब की टीम में जगह बनाने में नाकाम रहे क्रिस गेल ने अंतिम मैचों में अपनी पुरानी अदा दिखा दी। 'यूनिवर्स बॉसÓ ने मात्र सात मैच खेले और तीन अद्र्धशतक के साथ 288 रन जोड़ डाले। हालांकि राजस्थान के खिलाफ वे एक रन से शतक से चूक गए। गेल ने पंजाब को अंतिम पांच मैचों में जिताने में अहम भूमिका निभाई। वे अभी 41 साल के है लेकिन उम्र के लिहाज से काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।
Published on:
04 Nov 2020 08:30 am
