2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वरिष्ठ IRS अधिकारी मनीषा चंद्रा को मुख्य आयकर आयुक्त नियुक्त

भारतीय राजस्व सेवा की वरिष्ठ अधिकारी मनीषा चंद्रा को मुख्य आयकर आयुक्त नियुक्त किया गया है। वर्तमान में चंद्रा उदयपुर में प्रधान आयकर आयुक्त के पद पर कार्यरत थीं। इससे पहले उन्होंने जयपुर में टीडीएस आयुक्त के रूप में लम्बी सेवाएं दीं।

less than 1 minute read
Google source verification
IRS officer Manisha Chandra

भारतीय राजस्व सेवा की वरिष्ठ अधिकारी मनीषा चंद्रा को मुख्य आयकर आयुक्त नियुक्त किया गया है। वर्तमान में चंद्रा उदयपुर में प्रधान आयकर आयुक्त के पद पर कार्यरत थीं। इससे पहले उन्होंने जयपुर में टीडीएस आयुक्त के रूप में लम्बी सेवाएं दीं।

1992 बैच की अधिकारी मनीषा चंद्रा के पति अमृत कलश राजस्थान में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रह चुके हैं। उनके पिता दिनेश चंद्रा भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी रह चुके हैं। चंद्रा के साथ रंजीत सिंह को भी मुख्य आयकर आयुक्त बनाया गया है। इसके अलावा, भारतीय राजस्व सेवा के 88 अधिकारियों की पदोन्नति का रास्ता साफ हो गया है।

उदयपुर में प्रधान आयकर आयुक्त

उदयपुर में उनकी सेवाएं कर प्रशासन में सुधार और सटीकता के लिए जानी जाती हैं।

जयपुर में टीडीएस आयुक्त

जयपुर में उन्होंने कर संग्रह और अनुपालन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। टीडीएस आयुक्त के रूप में उनकी लंबी सेवाओं ने उन्हें एक कुशल और प्रतिबद्ध अधिकारी के रूप में स्थापित किया।

Story Loader