15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पंखे में छिपा जापानी श्रमिकों के कूल रहने का राज

कई साल पहले डिजाइन की गई यह जैकेट जापान की निर्माण और लॉजिस्टिक्स साइटों जैसे कार्यस्थलों में काफी लोकप्रिय है।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Kiran Kaur

Sep 08, 2019

पंखे में छिपा जापानी श्रमिकों के कूल रहने का राज

पंखे में छिपा जापानी श्रमिकों के कूल रहने का राज

जापान में गर्मी के मौसम में श्रमिकों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए एक बढिय़ा चीज ईजाद की गई। यह खास चीज थी एक जैकेट जिसके पिछले हिस्से में एक कूलिंग फैन लगा होता है और यह गर्मी के मौसम में श्रमिकों को चिपचिपाती गर्मी से राहत दिलाने में मदद करने का काम करती है। कई साल पहले डिजाइन की गई यह जैकेट जापान की निर्माण और लॉजिस्टिक्स साइटों जैसे कार्यस्थलों में काफी लोकप्रिय है और अब इस देश में आकस्मिक अवसरों पर पहने जाने वाले यूनिसेक्स डिजाइन वाली जैकेट भी तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं। जापान के श्रमिकों का कहना है कि साल दर साल यहां के तापमान में वृद्धि होती जा रही है और यहां के लोगों के लिए गर्मियों के दिन मुश्किल होते जा रहे हैं, ऐसे में यह जैकेट बहुपयोगी है। इस जैकेट में एक हटाए जा सकने वाला पंखा और बैटरी होती है, जिसे कि किसी भी समय जैकेट से जोड़ा जा सकता है और शरीर को कूल किया जा सकता है। जैसे ही इसका फैन काम करना शुरू करता है, पसीना सूखने लगता है और आपको गर्मी में ठंडक का अहसास होने लगता है। इन पंखों के साथ प्रयोग की जा सकने वाली लिथियम-आयन बैटरी लंबे समय तक चलती है। एक बार चार्ज करने पर यह दिनभर काम करने की क्षमता रखती है। इस जैकेट को जापान की राजधानी टोक्यो में स्थित काबुशिकीगाइशा कुचोफुकु कंपनी ने बनाया है। यह कंपनी एयर कंडिशनिंग क्लोदिंग बनाने के लिए जानी जाती है। कंपनी के अनुसार इस जैकेट के पीछे के हिस्से में दो फैन लगे हैं। इसकी बैटरी को जैकेट के भीतर बनी पॉकेट में रखना होता है और ऑपरेट करने पर यह कॉलर पर बने हिस्से और कलाइयों के रास्ते हवा को रिलीज करती है। कंपनी का कहना है कि किसी भी क्लोदिंग को बनाते समय हमारा मकसद हर एक व्यक्ति को लाभ पहुंचाना होता है।
कंपनी ने सबसे पहले वर्ष 2004 में पंखे सहित जैकेट को जारी किया, जो केवल तीन से चार घंटों तक चलता था और अक्सर टूट जाता था। कई सुधारों के बाद, कंपनी ने वर्ष 2009 में एक मॉडल लॉन्च किया, जो आठ घंटे तक काम कर सकता था। कंपनी के द्वारा बनाई जाने वाली जैकेट की डिमांड सबसे ज्यादा कंस्ट्रक्शन कंपनियों के द्वारा अपने श्रमिकों के लिए होती है। पिछले कुछ सालों में जलवायु परिवर्तन के परिणाम जापान में भी अधिक तापमान के रूप में सामने आ रहे हैं। ऐसे में इस जैकेट की डिमांड चरम पर है।