16 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भगवान राम को 751 व्यंजनों का लगाया जाएगा भोग, राजस्थान के इस शहर में 6 जनवरी से शुरू होगा रामोत्सव

अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला का प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव होगा। इस महोत्सव को भव्य बनाने के लिए राजस्थान की राजधानी जयपुर में भी तैयारियां जोरों पर हैं।
less than 1 minute read
Google source verification
ramachandra_temple_jaipur.jpg

Ramachandra Temple jaipur

अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला का प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव होगा। इस महोत्सव को भव्य बनाने के लिए राजधानी में भी तैयारियां जोरों पर हैं। इस दिन चांदपोल स्थित रामचंद्र मंदिर में राम दरबार को भगवान राम के प्रिय मिठाई और पकवानों सहित 751 व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा। लंका विजय के बाद अयोध्या आगमन पर राम को परोसी गई मिठाइयां रामदरबार को मनुहार पूर्वक परोसी जाएंगी। महंत नरेंद्र तिवारी ने बताया कि मंदिर में 6 से 22 जनवरी रामोत्सव मनाया जाएगा। पहले दिन ठाकुरजी को दिव्य 56 भोग अर्पित किए जाएंगे। इसके बाद हर दिन अलग-अलग व्यंजनों की झांकी सजाई जाएगी।

लकड़ी की भट्टियों पर बनाए जाएंगे पकवान व व्यंजन

महंत नरेंद्र तिवारी ने बताया कि मंदिर परिसर में 10 पुजारी और रसोइये व्यंजन बनाने में जुट गए हैं। उत्तम दुसाद ने बताया कि भोग के निर्माण में शुद्धता का पूरा ध्यान रखा जाएगा। प्राचीन परंपरा के अनुसार लकड़ी की पांच भट्टियों पर पकवान व व्यंजन बनाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें - Jaipur International Film Festival : जिफ में राजस्थान की 9 फिल्में चुनीं गई, नाम जानेंगे तो होंगे खुश

22 जनवरी को मनाया जाएगा जन्मोत्सव

भगवान राम को प्रिय चंद्रकला, काजूपाक, पिस्तापाक, चारौली का पाक, मोहनभोग, बालूशाही, बासुंदी, गुलाब भात और खीर सहित अन्य पकवान तैयार किए जाएंगे। इन्हें मुख्यत: दूध और मावे से तैयार किया जाएगा। प्रभु राम को 400 मिठाइयों सहित कुल 751 व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा। महंत ने बताया कि 22 जनवरी को जन्मोत्सव मनाया जाएगा। हवाई गर्जना व बधाई गान के बीच संध्या आरती होगी। दीपदान के बाद 51 हजार लड्डू प्रसाद के रूप में वितरित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें - Video : सबसे बड़ा सस्पेंस ओपन, राजस्थान के इस कैबिनेट मंत्री को मिलेगा गृह मंत्रालय!