16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिक्षक संघ के चुनाव में चेची बने अध्यक्ष

बांदीकुई में राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उपशाखा बांदीकुई के चुनाव जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार शर्मा के निर्देशानुसार उपशाखा के चुनाव निर्वाचन अधिकारी नवनीत पाठक प्रधानाचार्य एवं जिला संगठन मंत्री राजकुमार नेता वाला एवं जिला संरक्षक बाबूलाल धनावड्या की उपस्थिति में निर्विरोध संपन्न हुए।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Murari

Nov 07, 2022

शिक्षक संघ के चुनाव में चेची बने अध्यक्ष

शिक्षक संघ के चुनाव में चेची बने अध्यक्ष

जयपुर। बांदीकुई में राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उपशाखा बांदीकुई के चुनाव जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार शर्मा के निर्देशानुसार उपशाखा के चुनाव निर्वाचन अधिकारी नवनीत पाठक प्रधानाचार्य एवं जिला संगठन मंत्री राजकुमार नेता वाला एवं जिला संरक्षक बाबूलाल धनावड्या की उपस्थिति में निर्विरोध संपन्न हुए।

जिला सभा अध्यक्ष गिरिराज जैमन अरनिया ने बताया कि अध्यक्ष पद पर शिवचरण चेची एवं मंत्री पद पर धर्मेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष महेश हरियाणा ,महिला मंत्री सुनीता शर्मा काटरवाड़ा, उपसभाध्यक्ष घनश्याम शर्मा, रामनारायण सैनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा काटरवाड़ा ,गिर्राज बिजोलाई ,महिला उपाध्यक्ष सीमा शर्मा निर्विरोध निर्वाचित हुए। इसी प्रकार मनोनीत सदस्यों में अध्यापक सदस्य शिंभू दयाल शर्मा, पंचायत समिति शिक्षक सदस्य सुरेंद्र शर्मा,वरिष्ठ अध्यापक सदस्य पवन कुमार आभानेरी, प्राध्यापक सदस्य रमेश चंद बैरवा, प्रधानाचार्य सदस्य नवनीत पाठक,महाविद्यालय सदस्य हनुमान प्रसाद प्रजापति, संस्कृत शिक्षा सदस्य राजेंद्र कुमार गुप्ता ,महिला शिक्षक सदस्य सीमा अवस्थी,प्रयोगशाला सहायक सदस्य हिमांशु उपाध्याय, निजी शिक्षण संस्था शिक्षक सदस्य पवन महावर , शारीरिक शिक्षक सदस्य हरिमोहन शर्मा, सेवानिवृत्त शिक्षक सदस्य बाबूलाल मिश्रा, प्रबोधक सदस्य रामअवतार गुर्जर सहित चयन किए।

इसी प्रकार प्रदेश प्रतिनिधि गिरिराज जैमन ,महेश नांगल दिनेश पारीक, शिवचरण चेची, निर्वाचित हुए।
जिला महासमिति सदस्य महेश नांगल, रवि शंकर शर्मा, दिनेश पारीक ,गिर्राज प्रसाद शर्मा, गोपाल कृष्ण, अशोक कुमार विजय, हरिप्रसाद मीणा, अजय चतुर्वेदी, बिरदा राम मीणा, केशन्ति मीणा, रमेश चंद बैरवा, का निर्वाचन किया गया ।
चुनाव अधिवेशन में गत वर्ष के कार्यों की समीक्षा एवं प्रतिवेदन व कैशबुक की स्थिति से सभी सदस्यों को कोषाध्यक्ष महेश हरियाणा ने अवगत कराया। जिला सभा अध्यक्ष गिरिराज जैमन अरनिया ने उपस्थित आगंतुकों का आभार प्रकट कर भावी योजना की जानकारी दी एवं नई टीम को टीम भावना से कार्य करने की प्रेरणा दी।