जयपुर। महाशिवरात्रि का पर्व कल है। पूरे शहर में इस पर्व की धूम शुरू हो गई है। टर्मिनल मार्केट मुहाना मंडी में आज भगवान भोलेनाथ को प्रिय बेर और गाजर की धूम है। मंडी में आज बिक्री के लिए करीब 400 टन गाजर आई है। वहीं बेर भी करीब 200 टन आया हुआ है।
जयपुर फल सब्जी थोक विक्रेता संघ के उपाध्यक्ष इमरान कुरैशी ने बताया, कल महाशिवरात्रि है। इसलिए मंडी में गाजर—बेर की आवक जबर्दस्त हुई है। आज मंडी में करीब 400 टन गाजर बिक्री के लिए आई हुई है। इसी प्रकार बेर भी करीब 200 टन बिक्री के लिए मंडी में आया हुआ है।
40 ट्रक और पिकअप गाजर मंडी में आई
जानकारी के अनुसार मुहाना मंडी में आज करीब 40 ट्रक गाजर बिक्री के लिए आई है। इसके अलावा पिकअप भी बड़ी संख्या में आई हैं। इसके अलावा बड़ी मात्रा में भगवान भोलेनाथ को प्रिय बेर भी बिक्री के लिए आया है।
मथानिया है गाजर उत्पादन का बड़ा केेंद्र
जानकारी के अनुसार जोधपुर के मथानिया से बड़ी मात्रा में गाजर बिक्री के लिए आज मुहाना मंडी मेें आई है। मथानिया से आज करीब 30 ट्रक गाजर बिक्री के लिए आई है। इसके अलावा अन्य क्षेत्रों से भी गाजर बिक्री के लिए मंडी में आई है।
——————————————
कल महाशिवरात्रि का पर्व है। इसलिए आज जोधपुर से बस्सी व अन्य स्थानों से गाजर बड़ी मात्रा में बिक्री के लिए मंडी में आई है। इसके अलावा बेर भी करीब 200 टन बिक्री के लिए मंडी में आया है।
— इमरान कुरैशी, उपाध्यक्ष,
जयपुर फल—सब्जी थोक विक्रेता संघ, मुहाना मंडी टर्मिनल