20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

किसान पर मार, थोक मंडी में आलू बिक रहा 4 रुपए किलो

आलू की बंपर पैदावार के चलते इस बार भाव औंधे मुंह हैं। िस्थति ऐसी है कि मंडियों में आलू बहुत सस्ता बिक रहा है। परेशान किसान इसी भाव में माल बेचने को मजबूर हैं।

Google source verification

जयपुर

image

Murari

Mar 03, 2023

जयपुर। आलू की बंपर पैदावार के चलते इस बार भाव औंधे मुंह हैं। िस्थति ऐसी है कि मंडियों में आलू बहुत सस्ता बिक रहा है। परेशान किसान इसी भाव में माल बेचने को मजबूर हैं। व्यापारी भी इससे त्रस्त हैं, उनका भी कमीशन ठीक से नहीं बन पा रहा है। ऐसे में किसान-व्यापारी दोनों सस्ते आलू की वजह से त्रस्त हैं और उनकी आर्थिक िस्थति खराब हो रही है। वहीं खुले बाजार में अभी भी 12 से 15 रुपए तक बिक रहा है। मंडी व्यापारियों ने बताया, बंपर फसल की वजह से इस साल आलू पूरे सीजन में सस्ता बना रहेगा।

यूपी से आता है आलू

जयपुर िस्थत मुहाना मंडी में ज्यादातर आलू पश्चिमी उत्तर प्रदेश से आता है। आगरा मंडल में आलू की सबसे ज्यादा पैदावार होती है। यूपी के आगरा, मैनपुरी, एटा, अलीगढ़, मेरठ, हापुड़ आलू के बड़े उत्पादक केंद्र हैं। इनके अलावा राजस्थान में भी भरतपुर व धौलपुर से आलू आता है। साथ ही हरियाणा से भी थोड़ा बहुत आलू आता है, लेकिन मंडी में भाव नहीं होने से किसान की लागत भी नहीं निकल पा रही है

प्याज भी औंधे मुंह

वहीं प्याज की बात करें तो प्याज के दाम भी नीचे चल रहे हैं। लोकल प्याज मुहाना मंडी में प्याज 5 से 10 रुपए किलो तक बिक रहा है। स्थानीय प्याज 5 से 6 रुपए किलो, गुजरात का प्याज 6 से 9 रुपए किलो और नासिक का प्याज 8 से 10 रुपए किलो तक बिक रहा है।

रिटेल में महंगा आलू-प्याज

जानकारी के अनुसार खुले बाजार में आलू-प्याज के भाव 15 से 20 रुपए किलो तक बिक रहा है। ऐसे में मंडी में आलू-प्याज सस्ता होने का कोई फायदा आम ग्राहक को नहीं मिल रहा है। लालकोठी मंडी में ही आलू करीब 10 रुपए किलो तक बिक रहा है। अगर काॅलोनियों में दुकान लगाने महंगा आलू-प्याज बेच रहे हैं।

– वर्जन

– इन दिनों मंडियों में आलू -प्याज की बंपर आवक है। इस कारण आलू व प्याज के भाव सस्ते हैं। सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए। किसान को राहत देने के लिए सरकार आलू एक्सपोर्ट करे, तभी यहां भाव बढ़ पाएगा।आलू कम से कम 12 से 14 रुपए किलो बिके तो किसान का भला हो सकता है

– शिवशंकर शर्मा, अध्यक्ष, मुहाना आलू आढ़तिया संघ