
जयपुर। जोरावरसिंह गेट के बाहर मंगलवार दोपहर छज्जा और करीबन 25 फीट लंबी दीवार गिर गई। जिसके नीचे एक कार और दो मोटर साइकिल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पार्किंग की जगह और उस वक्त गाड़ी में कोई नहीं होने से किसी को कोई चोट नहीं आई है।
ब्रह्मपुरी थाना इलाके में मंगवार दोपहर करीबन सवा दो बजे दीवार गिरने की सूचना पर हड़कंप मच गया। सूचना पर सिविल डिफेंस और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। करीबन 25 फीट लंबी दीवार और छज्जा नीचे गिरा हुआ था। जिसके नीचे एक कार और दो मोटरसाइकिलें दबी हुई थी।
पुलिस और सिविल डिफेंस ने सबसे पहले मलबे में किसी के दबे नहीं होने की बात को पुख्ता किया। इसके बाद क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, दीवार में काफी बड़ी दरारे आ रही थी। इसी वजह से मंगलवार को अचानक गिर गई। जिस ओर दीवार गिरी वहां पर वाहन पार्क होते हैं जिसकी वजह से किसी को चोट नहीं आई है।
सिनेमा हॉल बंद था
दीवार गिरी ठीक उसके सामने पुराना सिनेमाघर है। सिनेमाघर बंद होने की वजह से ज्यादातर समय यह इलाका सूना रहता है। जिसकी वजह से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
Published on:
17 Aug 2021 07:21 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
