
जयपुर। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हवाईयात्रियों को आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को एयर इंडिया एक्सप्रेस के मुंबई जाने वाले विमान में तकनीकी खामी आने के कारण यात्रियों को पांच घंटे विमान में बैठाए रखा।
इससे यात्रियों ने एयरलाइन स्टाफ से दूसरे विमान का इंतजाम करने की बात कही लेकिन कार्मिकों ने कोई इंतजाम नहीं किया। इससे यात्रियों ने विमान के भीतर ही हंगामा कर दिया। आखिरकार फ्लाइट को रद्द कर दिया गया। हंगामे के बाद एयरलाइंस स्टाफ यात्रियों को अराइवल एरिया में लाया। यात्रियों को शाम छह बजे दूसरी फ्लाइट से रवाना किया गया।
Published on:
25 Feb 2025 10:11 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
