3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कल रात से सिंगापुर से सीधे जुड़ जाएगा जयपुर

इस रविवार के बाद जयपुर हवाई अड्डे के साथ एक नई चीज जुड़ जाएगी। यहां हवाई अड्डे पर रनवे विस्तार के बाद रविवार को पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान की शुरूआत होगी। सिंगापुर की स्कूट एयरलाइंस का विमान रविवार मध्य रात्रि 12.35 बजे जयपुर हवाई अड्डे उतरेगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Ajay Sharma

•

Updated: 1 Oct 2016, 8:21 PM IST

Jaipur Airport: Will the introduction of the first international flight

Jaipur Airport: Will the introduction of the first international flight

जयपुर. इस रविवार के बाद जयपुर हवाई अड्डे के साथ एक नई चीज जुड़ जाएगी। यहां हवाई अड्डे पर रनवे विस्तार के बाद रविवार को पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान की शुरूआत होगी। सिंगापुर की स्कूट एयरलाइंस का विमान रविवार मध्य रात्रि 12.35 बजे जयपुर हवाई अड्डे उतरेगा। विमान वापसी में रात 1.35 बजे जयपुर से सिंगापुर के लिए रवाना होगा। इसके साथ ही जयपुर से सिंगापुर की सीधी उड़ान मिल सकेगी।

जयपुर के आकाश में दिखेंगे ड्रीमलाइनर विमान

जयपुर-सिंगापुर फ्लाइट में 335 सीटें होंगी और यह बोइंग 787 ड्रीमलाइनर श्रेणी का विमान होगा। बड़ी बात यह है कि इतने बड़े आकार का विमान जयपुर हवाई अड्डे पर पहली बार उतरेगा। स्कूट एयरलाइंस की उडाऩ संख्या टीजेड-506 सिंगापुर-जयपुर सप्ताह में तीन दिन संचालित होगी। विमान का उड़ान समय 5 घंटे 35 मिनट का होगा। विमान का उद्घाटन समारोह 3 अक्टूबर को सवेरे 9.30 बजे एक होटल में मनाया जाएगा।